फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army court martial awards sentence to soldier caught passing northern border info to Pak embassy staffers

Court Martial: सैनिक का हुआ कोर्ट मार्शल, 10 साल से ज्यादा की कैद; पाक उच्चायोग के कर्मचारी को दी गुप्त सूचना

Sun, 23 Jul 2023 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

Court Martial: सेना की सैन्य अदालत ने एक सैनिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दस साल से ज्यादा की कैद की सजा सुनाई है। उसे उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को गुप्त सूचना देते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Army court martial awards sentence to soldier caught passing northern border info to Pak embassy staffers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना की सैन्य अदालत ने एक सैनिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दस साल से ज्यादा की कैद की सजा सुनाई है। उसे उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में पाकिस्तानी दूतावास के एक कर्मचारी को गुप्त सूचना देते हुए पकड़ा गया था। रक्षा अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रक्षा अधिकारियों के मताबिक, पाकिस्तानी जासूस को गुप्त सूचना भेजने वाले सैनिक को एक महिला अधिकारी अध्यक्षता में कोर्ट मार्शल ने दस साल और दस महीने की जेल की सजा सुनाई है। यह सैनिक पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले आबिद हुसैन उर्फ नाइक आबिद के संपर्क में था। 
विज्ञापन


दुश्मन जासूसी एजेंसी को सैनिक द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की सूची में उस गठन (फॉर्मेशन) की गार्ड ड्यूटी सूची शामिल थी, जहां उसे तैनात किया गया था। सिपाही ने कोविड लॉकडाउन के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही की सूची के साथ-साथ फॉर्मेशन के वाहनों से जुड़ी जानकारी देने का भी प्रयास किया था। हालांकि, उसके पास केवल छोटी-मोटी जानकारी उपलब्ध थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सेना इस तरह के कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं करती है और दोषियों को कड़ी सजा दी जाती है। सैनिक को कोर्ट मार्शल द्वारा दी गई सजा की पुष्टि सक्षम वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed