{"_id":"59fcfd634f1c1bca678b9182","slug":"army-chief-said-indian-and-chinese-soldiers-present-at-dokalm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख बोले- भारत-चीन के सैनिक डोकलाम में मौजूद, नहीं होता आमना- सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेना प्रमुख बोले- भारत-चीन के सैनिक डोकलाम में मौजूद, नहीं होता आमना- सामना
एजेंसी/ बेलगावी (कर्नाटक)
Updated Sat, 04 Nov 2017 06:21 AM IST
विज्ञापन
army chief bipin rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि डोकलाम में अब भी भारत और चीन के सैनिक मौजूद हैं, लेकिन आमने सामने नहीं है। जनरल रावत ने कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) अब भी डोकलाम में मौजूद है, लेकिन वह हमसे उचित दूरी पर है।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन की चुनौती को लेकर चौकन्ना है भारत, समस्या बढ़ने के आसार
विज्ञापन
इसलिए दोनों तरफ के सैनिकों की नजरें भी आपस में नहीं टकरातीं। सेना अध्यक्ष यहां मराठा लाइट इनफैंट्री की 23वीं और 24वीं बटालियन के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
पढ़ें: डोकलाम गतिरोध को खत्म कराने वाले राजनयिक को मिली तरक्की
डोकलाम विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल रहा, लेकिन दोनों सेना इस दौरान आपस में नहीं उलझीं। 71 दिनों तक चले विवाद का हल आखिरकार अगस्त में हो गया।