{"_id":"5e3ba9b08ebc3ee59a6af824","slug":"army-chief-naravane-says-increase-in-ceasefire-violations-on-loc-pakistan-trying-to-push-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनाध्यक्ष नरवणे बोले- युद्धविराम उल्लंघन में हुई वृद्धि, पाक कर रहा घुसपैठ की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेनाध्यक्ष नरवणे बोले- युद्धविराम उल्लंघन में हुई वृद्धि, पाक कर रहा घुसपैठ की कोशिश
Thu, 06 Feb 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे
- फोटो : ANI
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने हथियारों, पाकिस्तान द्वारा होने वाले युद्ध विराम के उल्लंघन और आतंक को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों को फॉर्वर्ड एरिया में तैनात किया जाएगा। वहीं युद्ध विराम के उल्लंघन को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लॉन्चपैड के जरिए आतंकियों को भारत में दाखिल कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा, 'हथियार (सिग सॉयर असॉल्ट राइफलें और स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल) प्राप्त कर ली गई हैं और उन्हें तैनात किया जा रहा है। उन्हें फॉरवर्ड एरिया में तैनात जवानों को दिया जा रहा है।'
विज्ञापन
सोनाध्यक्ष नरवणे ने आईईडी हमलों को लेकर कहा, 'आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंकने और इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) हमलों या आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं, कश्मीर घाटी में पिछले छह महीनों में इसमें उल्लेखनीय गिरावट आई है।'
विज्ञापन
Army Chief Gen MM Naravane: There has been an increase in ceasefire violations on Line of Control. It was expected as he (Pakistan) is trying to push terrorists from launchpads & various camps. Because of winters he is finding it difficult and resorting to ceasefire violations. pic.twitter.com/aOyWt93e2m
— ANI (@ANI) February 6, 2020
संघर्षविराम को लेकर सेनाध्यक्ष ने कहा, 'नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम उल्लंघन में वृद्धि हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपने विभिन्न कैंपों और लॉन्चपैड के जरिए आतंकियों को भारत में दाखिल कराने की कोशिश कर रहा है। सर्दियां होने की वजह से उसे मुश्किल हो रही है और वह युद्धविराम उल्लंघन का सहारा ले रहा है।'