फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Manoj Pande told to NCC cadets that there should be passion to serve the nation

NCC: 'राष्ट्र की सेवा के लिए जुनून होना चाहिए', थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने एनसीसी कैडेट्स से कही यह बात

Tue, 09 Jan 2024 03:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 03:33 PM IST
सार

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश के प्रति अपने प्यार को अपने प्रकाश स्तंभ के रूप में रखना याद रखें। 

विज्ञापन
Army Chief Manoj Pande told to NCC cadets that there should be passion to serve the nation
थल सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड शिविर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परेड ग्राउंड में कैडेट्स के साथ बातचीत की हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल ही एक ही वह एकमात्र क्षेत्र नहीं हैं, जिसके द्वारा आप राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। अपने देश के प्रति अपने प्यार को अपने प्रकाश स्तंभ के रूप में रखना याद रखें। अच्छे नागरिकों के रूप में हम सभी में अटूट प्रतिबद्धता, समर्पण की भावना होनी चाहिए। 
विज्ञापन

 
जो भी काम करें उसमें अपना दिल और दिमाग लगाएं- पांडे
एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उस भूमि के प्रति अटूट जुनून होना चाहिए, जिसमें हमें पाला पोसा हैं। हमेशा देश का सम्मान करें और उन मूल्यों को बनाए रखें, जो हमें भारतीय होने पर गर्व करवाता हो।उन्होंने कहा कि जो भी काम करें उसमें अपना दिल और दिमाग लगाएं। साथ ही कहा कि आप लोग युवाओं के लिए रोल मॉडल बनें। जनरल पांडे ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के तीनों अंगों थल सेना, नौसेना और वायु सेना  से आए कैडेट्स द्वारा दिए गए प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर की समीक्षा की। इसके बाद, सेना प्रमुख ने 'हॉल ऑफ फेम' का दौरा किया, जो  तीनों अंगों के पूर्व छात्रों, मॉडलों, प्रेरक वस्तुओं और अन्य विषयों की तस्वीरों का एक समृद्ध अभिलेखीय संग्रह प्रदर्शित करता है। उन्होंने रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण और पुनीत सागर अभियान जैसी सामाजिक सेवा योजनाओं सहित राष्ट्रीय निर्माण गतिविधियों में एनसीसी के महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed