{"_id":"65a41c2d3b6b331b20021679","slug":"army-chief-manoj-pande-says-that-will-protect-nation-territorial-integrity-at-all-costs-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Day: 'हमारे जवान सुरक्षा के लिए सरहदों पर हमेशा तैयार',आर्मी डे की पूर्व संध्या पर बोले थल सेना प्रमुख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Army Day: 'हमारे जवान सुरक्षा के लिए सरहदों पर हमेशा तैयार',आर्मी डे की पूर्व संध्या पर बोले थल सेना प्रमुख
Sun, 14 Jan 2024 11:09 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:09 PM IST
सार
सेना दिवस की पूर्व संध्या पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि आर्मी जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध से निपट रही हैं। हम सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा से तैयार हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुख मनोज पांडे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना दिवस की पूर्व संध्या पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना सरहदों पर हमेशा तैयारी की पोजिशन पर है। उन्होंने कहा हमारे जवान सुरक्षा खतरों का मुकाबले के लिए अपने अटूट संकल्प के साथ प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन रोडमैप के हिस्से के तौर पर एक चुस्त, प्रौद्योगिकी सक्षम, भविष्य के लिए कुशल जवान तैयार करने की दिशा में काम किया जा रहा है।
आर्मी जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध से निपट रही- मनोज पांडे
रेडियो में प्रसारित अपने संदेश में पाकिस्तान का नाम लिए बिना थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि आर्मी जम्मू-कश्मीर में छद्म युद्ध से निपट रही हैं। उन्होंने कहा कि फिर भी हम सीमा की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा से तैयार हैं। हम देश की सरहदों को मजूबत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्थिर और सुरक्षित माहौल बनाने के लिए भारतीय सेना का एक खास भूमिका रही है, जो देश की प्रगति के लिए फायदेमंद हैं।
आज देश नए दौर के शिखर पर- मनोज पांडे
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज देश एक नए दौर के शिखर पर हैं। हमने शताब्दी का जश्न मनाते हुए एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने की कल्पना की है। उन्होंने राष्ट्र को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना दृढ़ता से एक अभिभावक के तौर पर सरहदों की रक्षा कर रही हैं, जिससे राष्ट्र की प्रगति का रास्ता प्रगाढ़ हो रहा है। थल सेना प्रमुख ने कहा कि हमने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र आत्मनिर्भरता को अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने देश के लोगों के मन में अपने लिए एक खास जगह बनाई हैं। हमारे नागरिकों का विश्वास और प्रोत्साहन हमारी प्रतिज्ञा को ज्यादा मजबूत करती हैं।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के प्रति सेना की प्रतिबद्धताओं के बारे में बात करते हुए थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि कई वीरों के प्रति हमारी जिम्मेदारी एक पवित्र प्रतिबद्धता बनी हुई है। कल्याणकारी पहलों को बढ़ाने, शिकायतों के समाधान, सक्रिय रूप से उन तक पहुंच बनाने का प्रयास जारी है।