फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army chief General Manoj Mukund Naravane visit ladakh lac ceasefire violations by Pak

बड़ा बयान: 'पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन, घुसपैठ की कोशिश हुई तेज', सेना प्रमुख बोले- अफगानिस्तान पर पैनी नजर

Sat, 02 Oct 2021 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लद्दाख Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 02 Oct 2021 02:52 PM IST
सार

दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख मनोज नरवणे ने कहा कि एलएसी पर हालात नियंत्रण में है। बातचीत के जरिए ही भारत-चीन मुद्दे को सुलझाया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
Army chief General Manoj Mukund Naravane visit ladakh lac  ceasefire violations by Pak
एम एम नरवणे, सेना प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिन के दौरे पर लद्दाख पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हालात नियंत्रण में है। भारत और चीन के बीच सीमा पर घटनाएं तब तक होती रहेंगी जब तक दोनों देशों के बीच सीमा समझौता नहीं हो जाता। चीन के साथ पिछले एक साल से बातचीत चल रही है और बातचीत के जरिए ही दोनों देशों के बीच जारी विवाद को सुलझाया जा सकता है। 

विज्ञापन


सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि फरवरी से जून के आखिरी तक पाक सेना द्वारा कोई संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं किया गया था, लेकिन हाल में घुसपैठ की कोशिशें तेज हुई हैं। पिछले 10 दिनों में दो बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। फरवरी से पहले वाली स्थिति फिर से बनती दिख रही है। हालांकि, भारतीय सेना हर चुनौती को जवाब देने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

अफगानिस्तान पर भारत की नजर
लद्दाख दौरे के दौरान सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि हम नियमित रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीय सेना अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमतों के बाद संभावित प्रभावों और नतीजों की निगरानी कर रही है। हालांकि, अभी इसपर कुछ भी बोलना जल्दीबाजी होगी। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबानी राज के बाद पाकिस्तान की मदद से तालिबान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उत्पात मचाने में लगा है।

खुफिया एजेंसियों को मिली रिपोर्ट्स के आधार पर बताया गया है कि तालिबान पाकिस्तान की मदद से जम्मू-कश्मीर में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकता है। इसे देखते हुए भारतीय सेना भी हर चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार है। सेना प्रमुख मनोज नरवणे का यह लद्दाख दौरा हालात का जायजा लेने के लिए हुआ है।  


नियंत्रण रेखा पर K9-वज्र स्वचालित होवित्जर रेजिमेंट तैयार
 K-9 वज्र स्व-चालित तोप के प्रदर्शन पर सेना प्रमुख नरवणे ने बोलते हुए कहा कि फील्ड परीक्षण बेहद सफल रहा। ये बंदूकें ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी काम कर सकती हैं।नियंत्रण रेखा पर पहली K9-वज्र स्वचालित होवित्जर रेजिमेंट को तैनात किया गया है।  K9-वज्र (तोप) करीब 50 किमी की दूरी पर दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने की क्षमता रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed