{"_id":"65de395e9c17f0cfcd068604","slug":"army-called-in-amid-fresh-tension-in-manipur-assam-rifles-deployed-after-senior-cop-abducted-briefly-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेना बुलाई गई; असम राइफल की चार कॉलम तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में बढ़ा तनाव, सेना बुलाई गई; असम राइफल की चार कॉलम तैनात
Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:05 AM IST
सार
अगवा किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मणिपुर पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात हैं। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षाबलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : amar ujala graphics
विस्तार
मणिपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अपहरण के बाद तनाव और बढ़ गया है। जिसके बाद सेना को बुलाया गया है। इतना ही नहीं, इंफाल पूर्वी जिले में असम राइफल की चार कॉलम भी तैनात करनी पड़ी है। गौरतलब है कि मैतेई समूह अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने पुलिस अधिकारी को उनके घर से अगवा किया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि अगवा किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मणिपुर पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात हैं। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी को मुक्त करा लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे पुलिस अधिकारी को अगवा किया गया। अरामबाई तेंगगोल के कैडरों ने इंफाल पूर्व में कुमार के घर पर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग की। कुमार ने वाहन चोरी के मामले में इस समूह के छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसकी वजह से उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन
हमला करने के बाद बचाव प्रयासों के बाद बिगड़े हालात के चलते राज्य सरकार को सेना की मदद लेनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि असम राइफल्स की चार टुकड़ियों की मांग की गई और उन्हें उस क्षेत्र के आसपास तैनात किया गया जहां घटना हुई थी। सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम घाटी क्षेत्रों में लागू नहीं है।