{"_id":"5da72c548ebc3e01463f4f5a","slug":"army-bases-in-punjab-and-jammu-kashmir-on-orange-alert-of-fresh-inputs-of-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले की खुफिया सूचना पर जम्मू कश्मीर और पंजाब के सेना कैंपों पर 'ऑरेंज अलर्ट'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतंकी हमले की खुफिया सूचना पर जम्मू कश्मीर और पंजाब के सेना कैंपों पर 'ऑरेंज अलर्ट'
Wed, 16 Oct 2019 08:12 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ खत्म होने के बाद जश्न के मूड में जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से आतंकियों के घुसपैठ की सूचना पर जम्मू कश्मीर और पंजाब में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए सेना कैंपों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पिछले महीने भी जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावरों के घुसपैठ की खुफिया सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह जारी खुफिया सूचना में कहा गया है कि पाकिस्तान से आतंकवादियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसा है। इस सूचना के बाद भारतीय वायुसेना ने पठानकोट समेत अपने एयरबेसों को अलर्ट पर रखा है।
विज्ञापन
रक्षा बेसों को सुरक्षित रखने के लिए सैन्य बल एहतियाती कदम उठा रहे हैं। पिछले महीने सेना और एयरफोर्स के सभी बेस पर जो अलर्ट घोषित किए गए थे, कुछ दिनों में खतरा टलने के बाद वापस ले लिए गए थे। एक बार फिर खुफिया सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाया है, जिसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन भी लगातार घुसपैठ और हमले की फिराक में है। कुछ दिनों पहले पंजाब से सटे पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से हथियार पहुंचाने की घटना सामने आने के बाद सेना ने पठानकोट सहित अन्य संवदेनशील स्थानों पर खोज अभियान भी चलाया था।