फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army-Assam govt MoU expected soon for skilling of ex-servicemen Lt Gen Kalita

Assam: लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने किया जॉब रैली का उद्घाटन, बोले- सेना और असम सरकार के बीच जल्द होगा एमओयू

Sat, 11 Feb 2023 05:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 05:54 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा, "पूर्व सैनिकों का कौशल विकास बहुत महत्वपूर्ण है। हम पहले से ही इस संबंध में असम सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। एएसडीएम के साथ जल्द एकएमओयू ही हो सकता है।"

विज्ञापन
Army-Assam govt MoU expected soon for skilling of ex-servicemen Lt Gen Kalita
Lt Gen RP Kalita - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सेना के पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने शनिवार को कहा कि पूर्व सैनिकों के कौशल प्रशिक्षण के लिए भारतीय सेना और असम सरकार के बीच जल्द एक समझौता होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


उन्होंने शहर के नारंगी सैन्य स्टेशन में दो दिवसीय नौकरी रैली का उद्घाटन किया और उम्मीद जताई कि कार्यक्रम के अंत तक 500 से 600 पूर्व सैन्यकर्मियों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "पूर्व सैनिकों का कौशल विकास बहुत महत्वपूर्ण है। हम पहले से ही इस संबंध में असम सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। असम कौशल विकास मिशन (एएसडीएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) जल्द ही हो सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह असम पुलिस के कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए अपनी बटालियनों में पुलिस उपाधीक्षक रैंक के सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की भर्ती करेगी।

उन्होंने कहा कि 1,500 से 2,000 पूर्व सैनिकों ने रोजगार रैली में भाग लिया है और दूरसंचार, बुनियादी ढांचा विकास और जीवन बीमा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 कॉर्पोरेट घराने भी मौजूद हैं। लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने आगे कहा, "हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 500-600 पूर्व सैनिकों को प्लेसमेंट मिलेगा, जो पूर्वोत्तर के ऐसे सभी पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए खुला है।"


इससे पहले इस अवसर पर एक बैठक को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने पूर्व सैनिकों को रोजगार खोजने में मदद करने के लिए असम सरकार के सहयोग की सराहना की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पूर्व सैनिकों की मानसिक अनुकूलन क्षमता भी मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed