{"_id":"5c77dd61bdec22739e2a6454","slug":"armed-forces-remain-on-high-alert-along-eastern-border-ispr","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई से पहले पाक ने एलओसी पर बढ़ाई चौकसी, सेनाओं को दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय पायलट अभिनंदन की रिहाई से पहले पाक ने एलओसी पर बढ़ाई चौकसी, सेनाओं को दिए आदेश
Thu, 28 Feb 2019 06:38 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 28 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
आसिफ गफूर, पाकिस्तानी सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान शुक्रवार को भारतीय विंग कमांडार अभिनंदन की रिहाई करने जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में यह एलान किया है। इमरान खान का कहना है कि अभिनंदन की रिहाई से वह दोनों देशों के बीच के तनाव को कम करने जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के बीच चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए हैं और सेनाओं को सतर्क रहने के लिए कहा है। सेना ने अपने एक बयान में कहा कि पूर्वी सीमा पर भारतीय आक्रमण को विफल करने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाए। आईएसपीआर का कहना है कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए पाकिस्तानी सेना को नियंत्रण रेखा पर अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पाकिस्तानी वायुसेना और थल सेना को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के आदेश जारी हुए हैं। आईएसपीआर का कहना है कि पाक सशस्त्र बलों को सभी घटनाओं को लेकर तत्पर रहने के लिए कहा गया है।
पाक सेना का कहना है कि पिछले 48 घंटों में नियंत्रण रेखा के पार कोटली, खुरीरत्ता और तत्तापानी में भारतीय सैनिकों की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।पाक सेना ने नागरिकों से सोशल मीडिया के जरिए फैलने वाले अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की गुहार लगाई है।
रूस ने की भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश
रूस का कहना है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ बनने के लिए तैयार है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का कहना है कि अगर भारत और पाकिस्तान चाहते हैं तो मॉस्को दोनों देशों के बीच मध्यस्थ बनने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मारिया जखारोवा का कहना है कि रूस दोनों देशों के लिए किसी भी तरह की सहायता करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 मार्च की शाम तक बंद रहेगा पाक एयरस्पेस
पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) ने अपनी वायुसीमा को वाणिज्यिक संचालन के लिए शुक्रवार शाम तक बंद कर दिया है। इसे 1 मार्च की शाम छह बजे खोला जाएगा। भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कराची और मुल्तान के बीच जाने वाली हवाई सेवाओं को रोक दिया गया था।