{"_id":"56f2ab124f1c1ba04cf14d25","slug":"aptitude-test-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट बना रहा शिक्षा मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कूली बच्चों के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट बना रहा शिक्षा मंत्रालय
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय एक योग्यता परीक्षण (एप्टीट्यूड टेस्ट) लागू करने की तैयारी कर रहा है। ताकि स्कूली बच्चों को उनके पसंदीदा क्षेत्र को जानने में मदद मिल सके और वे अपने लिए सही पाठा्यक्रम चुन सकें।
विज्ञापन
मंत्रालय ने इसके लिए सीबीएसई, एनसीईआरटी के अधिकारियों और मनोविज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम बनाई है। यह टीम प्रस्तावित टेस्ट का एक प्रारूप तैयार करेगी। फिलहाल यह टीम नौवीं कक्षा के लिए एक टेस्ट बनाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई, एनसीईआरटी और अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञ फिलहाल नौवीं कक्षा की परीक्षा के लिए एक मनोवैज्ञानिक टेस्ट का प्रारूप तैयार कर रहे हैं। शुरुआत में यह कुछ जगहों पर लागू किया जाएगा और फीडबैक के आधार पर इसे अन्य जगहों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन