फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   April 27 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 27 Apr 2019 06:29 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 27 Apr 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
April 27 big news all day long update on amarujala

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के नतीजे आज, यहां देखें परिणाम

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 का परिणाम एक साथ बोर्ड मुख्यालय से घोषित किया जाएगा। शनिवार को 12.30 बजे होने वाली पत्रकार वार्ता में परिषद के सभापति विनय कुमार पांडेय एवं सचिव नीना श्रीवास्तव परिणाम की घोषणा करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अमर उजाला से की खास बातचीत, दिए तीखे सवालों के जवाब

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा सीट से नामांकन किया। इस मौके पर उनसे खास बातचीत की अमर उजाला के संवाददाता विवेक शुक्ला ने। देखिए रविशंकर प्रसाद का ये EXCLUSIVE इंटरव्यू।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए पूरा इंटरव्यू..



श्रीलंका हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ईस्टर पर हुए आत्मघाती हमलों को रोकने में विफल रहने की बात मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। देश के पुलिस प्रमुख पुजिथ जयसंदुरा और रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो ने खुफिया जानकारी होने के बावजूद विस्फोटों को रोकने में अपनी विफलता पर इस्तीफा दे दिया है। 

पढ़ें पूरी खबर..


मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल: देश में 31 करोड़ परिवार, 95 फीसदी घरों में बिजली

मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) द्वारा प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री को समझने के लिए उपभोक्ताओं से जुड़े एक सर्वे में कुछ रोचक बातें सामने आई हैं। शुक्रवार को इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) शीर्षक से 2019 के पहले क्वार्टर की रिपोर्ट के अनुसार आज देश में 31 करोड़ परिवार हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत घरों में बिजली और 72 प्रतिशत में रसोई गैस है पहुंच गई है।

पढ़ें पूरी खबर..


1179 करोड़ के चीनी मिल बिक्री घोटाले में सीबीआई ने दर्ज किया केस, सात नामजद

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के सात सरकारी चीनी मिलों के विनिवेश में कथित घोटाले के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा एजेंसी ने 14 अन्य मिलों के मामले में हुई अनियमितता की जांच के लिए छह प्रिलिमनरी इनक्वायरी (पीई) भी दर्ज की है। 2010-11 में जब विनिवेश की प्रक्रिया हुई थी, तब मायावती मुख्यमंत्री थीं।

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed