{"_id":"5cc3676bbdec22077c354c5d","slug":"ranil-wickramasinghe-apologized-for-failing-to-stop-sri-lanka-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी
Sat, 27 Apr 2019 01:47 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने ईस्टर पर हुए आत्मघाती हमलों को रोकने में विफल रहने की बात मानते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। देश के पुलिस प्रमुख पुजिथ जयसंदुरा और रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नांडो ने खुफिया जानकारी होने के बावजूद विस्फोटों को रोकने में अपनी विफलता पर इस्तीफा दे दिया है। जिस पर विक्रमसिंघे ने कहा, हम सामूहिक रूप हमलों को रोकने में विफल रहने की जिम्मेदारी लेते हैं और लोगों की रक्षा करने में हमारी विफलता के लिए अपने नागरिकों से माफी मांगते हैं।
इससे पहले सरकार के प्रवक्ता रजित सेनारत्ने ने कहा था कि धमाकों के बारे में चेतावनी हमलों से पहले ही मिल गई थी। 'हमने चेतावनियां देखीं और हमने दिए गए विवरणों को देखा', स्वास्थ्य मंत्री सेनारत्ने ने कहा, 'हमें बहुत खेद है, एक सरकार के तौर पर हमें इस घटना में पीड़ित परिवारों और संस्थानों से माफी मांगनी है।' उन्होंने कहा कि सभी परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा और चर्चों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।