{"_id":"5cbbc2dbbdec22142773cea0","slug":"april-21-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sun, 21 Apr 2019 06:39 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 21 Apr 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पांच चुनावी सभाएं संबोधित करेंगें मुख्यमंत्री योगी, निघासन में भी होगी जनसभा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। योगी की पहली जनसभा रामपुर लोकसभा क्षेत्र के विलासपुर में होगी। दूसरी जनसभा लखीमपुरी खीरी के निघासन में, तीसरी हरदोई के सवाजपुर बगिया में, चौथी अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में घाटमपुर कानपुर देहात में होगी। योगी आखिरी जनसभा कानपुर नगर के गोबिंद नगर में करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
अबुधाबी में रखी गई पहले हिंदू मंदिर की नींव, प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई संदेश
यूएई की राजधानी अबुधाबी में पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला समारोह में हजारों हिंदुओं ने हिस्सा लिया। मंदिर का निर्माण बोचासंवासी श्री अक्षर-पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) कर रही है। संस्था के आध्यात्मिक गुरु महंत स्वामी महाराज ने मुख्य पूजा स्थल पर पवित्र ईंटें रखीं और चार घंटे तक चले कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
एसईई प्रवेश परीक्षा आज, छात्रों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए रविवार को होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में 138 केंद्रों पर 1.40 लाख अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। सुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने सभी शहरों में नोडल ऑफिसर नियुक्त किए हैं।
पढ़ें पूरी खबर..
सप्ताह में 5 दिन काम का कोई आदेश नहीं, रिजर्व बैंक ने किया अफवाह का खंडन
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उसकी तरफ से बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम करने से जुड़ा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। आरबीआई ने एक बयान में कहा, इस तरह की खबरें आई हैं कि कामर्शियल बैंकों में आरबीआई के निर्देशों के अनुसार सप्ताह में 5 दिन ही काम होगा। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह जानकारी पूरी तरह गलत है।
पढ़ें पूरी खबर..
राष्ट्रपति सिसी को मिस्र में 2030 तक सत्ता सौंपने वाला जनमत संग्रह शुरू
मिस्र के मौजूदा राष्ट्रपति अब्देल अल सिसी की शक्तियों को बढ़ाने और उनके 2030 तक सत्ता में बने रहने के लिए शनिवार से तीन दिनों तक चलने वाला जनमत संग्रह शुरू हो गया। मिस्र की संसद ने मंगलवार को संविधान संशोधन को मंजूरी दे दी थी।
पढ़ें पूरी खबर..