फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Approval to start 32 defense projects in protected areas of several states

बढ़ेगी ताकत: कई राज्यों के संरक्षित इलाकों में 32 रक्षा परियोजनाएं होंगी शुरू; लद्दाख के 10 प्रस्ताव स्वीकृत

Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
सार

इन रक्षा परियोजनाओं के तहत सामरिक सड़कें, हेलीपैड, प्रशिक्षण क्षेत्र, आयुध डिपो, सैनिकों और तोपखाना रेजिमेंट के लिए आवास का निर्माण शामिल है। अधिकांश परियोजनाएं लद्दाख के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील काराकोरम और चांगथांग अभयारण्यों में शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
Approval to start 32 defense projects in protected areas of several states
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) की स्थायी समिति ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, लद्दाख व सिक्किम में संरक्षित और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में रक्षा क्षेत्र से संबंधित 32 परियोजनाएं शुरू करने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


समिति ने अरुणाचल प्रदेश में, दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के अंदर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की दो प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन दो परियोजनाओं में 56 किलोमीटर लंबी मालिन्ये-बलुआ-कपुडा सड़क (जिसमें 111.29 हेक्टेयर वन भूमि और 9.73 हेक्टेयर इको-सेंसिटिव जोन शामिल है) और 20.88 किलोमीटर लंबी कपुडा-फुफू सड़क (44.13 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है) शामिल है।
विज्ञापन


एनबीडब्ल्यूएल के सदस्य आर सुकुमार ने मालिन्ये-बलुआ-कपुडा सड़क परियोजना पर चर्चा के दौरान कहा, वर्तमान प्रस्ताव के लिए पशु मार्ग योजना में अभयारण्य में पाए जाने वाले जानवरों के आवागमन को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के नारायण सरोवर वन्यजीव अभयारण्य में दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनके तहत 5.586 हेक्टेयर में सीमा चौकी (बीओपी) संपर्क सड़क का निर्माण और 19.83 हेक्टेयर में रोडसर लक्की में हेलीपैड, आवासीय क्षेत्र व प्रशिक्षण स्थल स्थापित किया जाएगा। समिति ने सिक्किम में, गंगटोक जिले में बीआरओ की स्वास्तिक परियोजना के अंतर्गत हॉट मिक्स प्लांट के संचालन के लिए पंगोलखा वन्यजीव अभयारण्य की 0.29 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग को मंजूरी दी।

लद्दाख में 10 प्रस्तावों को स्वीकृति
लद्दाख में समिति ने 10 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें से अधिकांश काराकोरम (नुब्रा-शयोक) और चांगथांग शीत मरुस्थल वन्यजीव अभयारण्यों से संबंधित थे।


 परियोजनाओं में सामरिक सड़के, आयुध डिपो व तोपखान रेजिमेंट शामिल
इन रक्षा परियोजनाओं के तहत सामरिक सड़कें, हेलीपैड, प्रशिक्षण क्षेत्र, आयुध डिपो, सैनिकों और तोपखाना रेजिमेंट के लिए आवास का निर्माण शामिल है। अधिकांश परियोजनाएं लद्दाख के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील काराकोरम और चांगथांग अभयारण्यों में शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed