फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Approval of the bill to ban gun violence in America the bill passed in the Senate by 65 votes

Gun Violence Bill: अमेरिका में बंदूक हिंसा पर रोक लगाने संबंधी विधेयक को मंजूरी, 65 मतों से सीनेट में बिल पास

Fri, 24 Jun 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Jun 2022 09:50 PM IST
सार

इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बंदूक रखने के अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाले न्यूयॉर्क कानून को रद्द कर दिया था।

विज्ञापन
Approval of the bill to ban gun violence in America the bill passed in the Senate by 65 votes
जो बाइडन - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका में पिछले कुछ समय में हुई सामूहिक गोलीबारी की कई घटनाओं के मद्देनजर संसद ने बंदूक हिंसा पर रोक लगाने से मकसद से पेश किए गए द्विदलीय विधेयक को मंजूरी दे दी। एक माह पूर्व इसका पारित अकल्पनीय लग रहा था।

विज्ञापन


अब यह विधेयक प्रतिनिधि सभा में भेजा जाएगा। देश में बंदूक हिंसा के खिलाफ उठाया गया सांसदों का पिछले कुछ दशकों में यह सबसे बड़ा कदम है। रिपब्लिकन पार्टी हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की डेमोक्रेटिक कोशिशों को वर्षों से बाधित कर रही थी, लेकिन न्यूयॉर्क और टेक्सास में हुई गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनजर दोनों पार्टियों के सांसदों ने एक होकर बिल पास किया। 
विज्ञापन


इस विधेयक को सीनेट में 33 के मुकाबले 65 मतों से पारित किया गया। बिल पास करने के लिए 60 मतों की जरूरत थी। इसके समर्थन में डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी 50 एवं निर्दलयीय समर्थकों के अलावा रिपब्लिकन पार्टी के 15 सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बंदूक रखने के अधिकारों को प्रतिबंधित करने वाले न्यूयॉर्क कानून को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि अमेरिका के लोगों को सार्वजनिक रूप से बंदूक ले जाने का मौलिक अधिकार है और इस अधिकार को सीमित करना संविधान के 14 वें संशोधन का उल्लंघन करता है। वहीं इस फैसले के बाद जो बाइडन ने कोर्ट के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed