{"_id":"5fe7bbde467649221524a9d3","slug":"appointment-of-women-beat-marshal-in-all-police-stations-in-aurangabad-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: औरंगाबाद के सभी थानों में महिला बीट मार्शल की नियुक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: औरंगाबाद के सभी थानों में महिला बीट मार्शल की नियुक्ति
Sun, 27 Dec 2020 04:10 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, औरंगाबाद।
एजेंसी, औरंगाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Dec 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : twitter
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के सभी 23 थानों में जल्द ही महिला बीट मार्शल होंगी। कुल 37 महिला बीट मार्शल को नई जिम्मेदारियों के लिहाज से पुलिस के कामकाज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
नवनियुक्त महिला बीट मार्शल ने कहा, इससे ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पुलिस कांस्टेबल से अपनी चिंताएं ज्यादा आसानी से साझा कर सकेंगी। कन्नड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन की शोभा दांडगे ने बताया, हम रात में पेट्रोलिंग पर जाएंगे और इस काम का प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल ने बताया, हमारी योजना इन बीट मार्शलों को वाहन चलाना सिखाने और उन्हें वाहन मुहैया कराने की है ताकि वे औरंगाबाद के ग्रामीण हिस्सों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन