{"_id":"61ca43b13cb4df4f0239c923","slug":"apple-factory-will-remain-closed-for-three-more-days-in-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: तीन दिन और बंद रहेगी एपल की फैक्टरी, अगले हफ्ते शुरू होगा काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु: तीन दिन और बंद रहेगी एपल की फैक्टरी, अगले हफ्ते शुरू होगा काम
Tue, 28 Dec 2021 04:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:22 AM IST
सार
तमिलनाडु सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले रविवार तक काम बंद रखने की बात कही गई थी, जिसे तीन दिन और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में एपल के उत्पाद बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन में तीन दिन तक कामकाज और ठप रहेगा। कंपनी के हॉस्टल में रहने वाले श्रमिकों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार बनने के बाद करीब 10 दिन से उत्पादन ठप है, जो बृहस्पतिवार से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
तमिलनाडु सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले रविवार तक काम बंद रखने की बात कही गई थी, जिसे तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कंपनी में काम करने वाले 17 हजार श्रमिकों में से महज 1,000 श्रमिक ही काम पर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच राज्य सरकार की ओर से श्रमिकों के हॉस्टल का निरीक्षण किया गया और वहां पानी-बिजली, भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा हुई। निरीक्षण करने आए अधिकारियों ने श्रमिकों को टीवी, लाइब्रेरी और इंडोर गेम्स जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन