फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Appeal to bring Hindus to power: Owaisi furious at Rahul Gandhi, said - India is not only for Hindus

राहुल गांधी पर भड़के ओवैसी: हिंदुओं को सत्ता में लाने की अपील पर बोले- सिर्फ हिंदुओं का नहीं है देश

Sun, 12 Dec 2021 07:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 12 Dec 2021 07:44 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा रविवार को जयपुर में दिए गए बयान से एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। ओवैसी ने कहा कि भारत सिर्फ हिंदुओं का नहीं बल्कि हर भारतीय का है। 

विज्ञापन
Appeal to bring Hindus to power: Owaisi furious at Rahul Gandhi, said - India is not only for Hindus
सोनिया गांधी-राहुल गांधी-असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा रविवार को जयपुर में दिए गए बयान से एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। राहुल ने कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में देशवासियों से अपील की कि हिंदुत्ववादियों को केंद्र की सत्ता से बेदखल कर हिंदुओं को वापस लाएं। इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए ओवैसी ने कहा कि भारत सिर्फ हिंदुओं का नहीं बल्कि हर भारतीय का है। 

विज्ञापन


बहुसंख्यवाद की फसल काटने की कोशिश : ओवैसी
ओवैसी ने कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता को लेकर सवाल किया कि हिंदुओं को सत्ता में लाने की अपील कैसे सेक्युलर हो सकती है? ओवैसी ने कहा, 'राहुल और कांग्रेस ने हिंदुत्व की जमीन को उपजाऊ बनाया। अब वे बहुसंख्यकवाद की फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं। हिंदुओं को सत्ता में लाना 2021 का सेक्युलर एजेंडा है। वाह! भारत सभी भारतीयों का है, केवल हिंदुओं का नहीं। भारत सभी धर्मों के लोगों का है और उनका भी जिनका कोई विश्वास नहीं है।' 
विज्ञापन

 

राहुल ने जयपुर में यह कहा
रविवार को जयपुर में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा, 'हिंदू वह है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है, सभी को गले लगाता है और किसी से नहीं डरता। गीता, उपनिषद, रामायण, महाभारत को पढ़िए, कहां लिखा है कि गरीब और कमजोर को दबाया जाए? देश की राजनीति में आज दो शब्दों की टक्कर है। दो अलग शब्दों की। इनके मतलब अलग हैं। एक शब्द हिंदू दूसरा शब्द हिंदुत्ववादी। यह एक चीज नहीं है। ये दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिलकुल अलग है। मैं हिंदू हूं, मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं।' 

महात्मा गांधी हिंदू, गोडसे हिंदुत्ववादी
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 'मैं आज मौजूद लोगों को हिंदू व हिंदुत्ववादी शब्द के बीच फर्क बताना चाहते हैं। महात्मा गांधी हिंदू, गोडसे हिंदुत्ववादी। फर्क क्या होता है? फर्क मैं आपको बताता हूं। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है। मर जाए, कट जाए, पिस जाए, हिंदू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्याग्रह है। पूरी जिंदगी वह सच को ढूंढने में निकाल देता है। यह देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज अगर इस देश में महंगाई है दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। इनका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।  2014 से इन लोगों का राज है हिंदुत्ववादियों का राज है हिंदुओं का नहीं। और हमें हिंदुत्ववादियों को बाहर निकालना है और एक बार फिर हिंदुओं का राज लाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed