{"_id":"5fc394b38ebc3e9b7638c273","slug":"ap-it-minister-escapes-unhurt-after-mason-tries-to-attack-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश के सूचना व जनसंपर्क मंत्री पेर्नी पर हमला, बाल-बाल बचे, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश के सूचना व जनसंपर्क मंत्री पेर्नी पर हमला, बाल-बाल बचे, हमलावर गिरफ्तार
Sun, 29 Nov 2020 06:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के सूचना मंत्री पेर्नी वेंकटरामैया
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के परिवहन एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री पेर्नी रविवार को बाल-बाल बच गए हैं। गृहनगर मछलीपट्टणम स्थित उनके आवास पर एक व्यक्ति ने मंत्री पेर्नी नानी पर कन्नी से हमले की कोशिश की। मौके पर मौजूद मंत्री के साथियों ने हमलावर शख्स को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मंत्री पर हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान बी नागेश्वर राव के रूप में की है।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर जानलेवा हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ था, जब वाईएस जगन अपनी प्रजा संकल्प यात्रा पर थे।
विज्ञापन
मंत्री पेर्नी ने बताया कि वे सुरक्षित हैं। हमले के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि आज उनकी माता जी का तेरहवीं कार्यक्रम था। वे पूजा में शामिल होने पहुंचे लोगों से बात कर रहे थे। उसी क्रम में वे लोगों से बात करते हुए गेट के पास पहुंचे।तभी दौड़ते हुए आए व्यक्ति ने उनके पैर छूने की कोशिश की और अचानक से उसने कन्नी से हमला बोल दिया। उन्होंने हमले से खुद को बचा लिया, लेकिन जैसे ही उसने दूसरी बार हमला किया, तब तक उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों ने हमलावर को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे बिल्कुल ठीक है और उन्हें कुछ नहीं हुआ है। मंत्री ने कहा, ''मुझे अब तक समझ नहीं आया कि उस व्यक्ति ने उन पर हमला करने की कोशिश क्यों की।''
विज्ञापन
कृष्णा जिले के पुलिस अधीक्षक रवींद्र बाबू ने कहा कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है। वे हमले के पीछे का कारण जानने के लिए कई एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है।
राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री कोडाली श्रीवेंकटेश्वर राव ने पेर्नी के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बता दें कि यह घटना तब हुई, जब मंत्री पेर्नी अपनी माता जी मौत से संबंधित रस्मों की व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान उनके समर्थक और कई अन्य मंत्री उनके आवास पर मौजूद थे।