फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aodhya Verdict: Guru nanak dev also visited Ram Temple in Ayodhya

गुरुनानक भी रामलला के दर्शन को आए थे अयोध्या, सुप्रीम कोर्ट के फैसले में यह जिक्र

Sat, 09 Nov 2019 07:35 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 09 Nov 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Aodhya Verdict: Guru nanak dev also visited Ram Temple in Ayodhya
guru nanak - फोटो : file photo

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में गुरुनानक देव का भी जिक्र है। अदालत के 1045 पन्नों के फैसले में एक गवाह के हवाले से यह कहा गया है कि सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक अयोध्या आए थे और उन्होंने भगवान राम के दर्शन भी किए थे। 

विज्ञापन


अदालत में दर्ज कई याचिकाओं में से एक मामले में गवाह के तौर पर पेश हुए राजेंद्र कुमार ने यह दावा किया है। फैसले में लिखा गया है कि राजेंद्र सिंह की सिख धर्म के साहित्य और संस्कृति में रुचि थी। गवाही के दौरान उन्होंने सिख धर्म की किताबों का उल्लेख किया। साथ ही राजेंद्र सिंह ने यह दावा किया कि गुरु नानक देवजी राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या आए थे। 1510 से 1511 के बीच गुरु नानक अयोध्या आए थे। जबकि बाबरी मस्जिद का निर्माण 1528 से 1530 के बीच हुआ था। 

विज्ञापन

सबूत के तौर पर जन्मसखी पेश की

विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने कई जन्म सखी (गुरु नानक देव की जीवनी) भी पेश की, जिसमें उनके अयोध्या आने और राम जन्मभूमि के दर्शन की बात कही गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सुधीर अग्रवाल के फैसले में भी गवाहों के हवाले से कई जन्म सखी का जिक्र है। गवाहों ने इसे एफिडेविट के तौर पर कोर्ट में पेश किया। 

गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह भी आए थे अयोध्या 

इसके अनुसार कई किताबों से यह स्पष्ट है कि गुरु रामचंद्रजी और गुरु नानक देव ने अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर के दर्शन किए। यही नहीं गुरु तेग बहादुर और उनके बेटे गुरु गोविंद सिंह ने भी अयोध्या में दर्शन किए थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed