फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Any other person would have gone to depression": Abhinav Arora's father

Tarun Arora: 'कोई और होता तो अवसाद में चला जाता', सोशल मीडिया पर अभिनव को ट्रोल करने पर बोले पिता तरुण अरोड़ा

Tue, 24 Dec 2024 05:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Dec 2024 05:06 PM IST
सार

Tarun Aroroa: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिनव आरोड़ा के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Any other person would have gone to depression": Abhinav Arora's father
अभिनव अरोड़ा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा ने अपने बेटे की सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। अभिनव को ऑनलाइन हमलों का सामना करना पड़ा है, जिसमें बॉडी शेमिंग, उनके आध्यात्मिक अनुभवों को झूठा बताना और यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकियां देना भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


तरुण राज अरोड़ा ने बताया कि उनके बेटे को सोशल मीडिया पर इस तरह ट्रोलिंग हो रही थी कि अगर को और व्यक्ति होता, तो अवसाद (डिप्रेशन) में चला जाता। अभिनव के पिता की ओर से यह टिप्पणी तब आया है जब उनके बेटे ने कुछ यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और उन पर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूबर्स जानबूझकर अभिनव को ट्रोल कर रहे हैं औ यह एक साजिश का हिस्सा है, ताकि वह अपने व्यूज और कमाई बढ़ा सकें। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर अभिनव को लंबे समय से ट्रोल किया जा रहा था। कुछ लोग अभिनव को हकलाने वाला कहते थे, तो कुछ लोग उनकी शारीरिक बनावट का अपमान करते थे। तब तक सब सही था। लेकिन बाद में इन लोगों ने अभिनव के खिलाफ झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिया। उन्हें फर्जी कहने लगे। ट्रोलिंग इस हद तक बढ़ गई कि अगर कोई और व्यक्ति होता, तो वह अवसाद में चला जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनव के पिता ने आगे कहा, हर चीज की एक सीमा होती है। ये यूट्यूबर्स साजिश के तहत अभिनव को ट्रोल कर रहे हैं, ताकि अपने व्यूज और कमाई बढ़ा सकें। जब अभिनव से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता कि अभिनव 'बाल संत' हैं, तो अभिनव ने कहा कि यह नाम उन्हें मीडिया ने  दिया है। उन्होंने कहा, मैंने कभी खुद को बाल संत नहीं कहा। मैंने हमेशा सभी से कहा है कि मुझे इस नाम से न पुकारें। यह नाम मुझे मीडिया ने दिया है। मैं केवल भगवा श्रीकृष्ण का भक्त हूं। 


अभिनव ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर निराशा जताई और कहा कि बच्चों व कमजोर लोगों को ज्यादा सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, जब लोग मुझे मोटा या हकलाने वाला कहते थे, तो मैंने सोचा कि वे इसे केवल अपने व्यूज बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। लेकिन अब मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। हम इस मामले को कोर्ट में ले जा रहे हैं और हम कानून के तहत कार्रवाई करेंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed