फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur targets Congress Pakistan issues visa to Indian Davis Cup team News Update in hindi

News Update: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भारतीय डेविस कप की टीम को पाकिस्तान ने जारी किया वीजा

Sun, 28 Jan 2024 03:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Jan 2024 03:11 AM IST
सार

पाकिस्तान उच्चायोग ने बताया कि उन्होंने भारतीय डेविस कप टीम और उसके सहयोगी स्टाफ को इस्लामाबाद की यात्रा के लिए वीजा जारी किया है। इस्लामाबाद में तीन और चार फरवरी को मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Anurag Thakur targets Congress Pakistan issues visa to Indian Davis Cup team News Update in hindi
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपने गठबंधन को न्याय नहीं दे सकी। कांग्रेस तय नहीं कर सकी की कैसे गठबंधन को न्याय दें। कांग्रेस की महोब्बत की दुकान में नफरत अधिक दिखती है। नीतीश कुमार गठबंधन से ही अलग हो सकते हैं। ममता बनर्जी और भगवंत मान ने तो कांग्रेस को सीट देने से ही मना कर दिया।

विज्ञापन

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में होगा आयोजित
23वां विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन- 2024 नई दिल्ली में आयोजित होगा। 7-9 फरवरी तक चलने वाले सम्मेलन में ग्लोबल साउथ के विचारक नेता, नीति निर्माता पर्यावरण और सामाजिक समानता पर चर्चा करने के लिए एक मंच पर एकत्रित होंगे। द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य संघर्ष, ग्रह संकट और सतत विकास लक्ष्यों में असफलताओं सहित अन्य चुनौतियों का समाधान करना है शामिल है। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारतीय डेविस कप टीम को वीजा जारी: पाकिस्तान उच्चायोग
पाकिस्तान उच्चायोग ने बताया कि उन्होंने भारतीय डेविस कप टीम और उसके सहयोगी स्टाफ को इस्लामाबाद की यात्रा के लिए वीजा जारी किया है। इस्लामाबाद में तीन और चार फरवरी को मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर में ओडिशा बचो समाबेश को संबोधित करेंगे खरगे 
ओपीसीसी प्रमुख शरत पटनायक ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 29 जनवरी को ओडिशा बचो समाबेश (ओडिशा बचाओ सम्मेलन) को संबोधित करेंगे। पटनायक ने कहा कि ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खरगे की पहली यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। खरगे के ओडिशा आने से कांग्रेस नेताओं को बल मिल सकता है, जिससे चुनावों में कांग्रेस नेता अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed