फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur claimed Pandit Jawaharlal Nehru once apologised to get released from jail

Anurag Thakur: पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जेल से छूटने के लिए मांगी थी मांफी, केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा

Mon, 03 Apr 2023 01:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 01:45 AM IST
सार

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पंजाब में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद एक आंदोलन के लिए गिरफ्तार होने के बाद जेल से बाहर निकलने के लिए माफीनामा जमा किया था।
 
विज्ञापन
Anurag Thakur claimed Pandit Jawaharlal Nehru once apologised to get released from jail
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

वीर सावरकर पर राहुल गांधी ने जो टिप्पणी की इसको लेकर भाजपा उन काफी हमलावर है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डी सावरकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधा और दावा किया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जेल से छूटने के लिए माफी मांगी थी।

विज्ञापन

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पंजाब में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद एक आंदोलन के लिए गिरफ्तार होने के बाद जेल से बाहर निकलने के लिए माफीनामा जमा किया था।
विज्ञापन

लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव में 'क्या भारतीय मीडिया पूरी तरह से ध्रुवीकृत है?' विषय पर बोलते हुए, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कभी भी सावरकर नहीं बन सकते क्योंकि उन्होंने जेल में अपार बलिदान और कठिनाइयों का सामना किया। आगे उन्होंने कहा कि यदि आप किसी का सम्मान नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम उनका अपमान न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पंजाब में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद एक आंदोलन के लिए गिरफ्तार होने के बाद जेल से बाहर निकलने के लिए माफीनामा जमा किया था।

ठाकुर ने दावा किया कि नाभा जेल में नेहरू को एक माफी पत्र लिखा था जिसमें कहा गया था कि वह किसी भी आंदोलन में भाग लेने के लिए इस क्षेत्र में वापस नहीं आएंगे। नाभा जेल में एक पट्टिका के अनुसार, नेहरू, के संतनम और एटी गिडवानी को 22 सितंबर, 1923 को नाभा रियासत में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गांधी को उनकी "कभी माफी नहीं मांगने" वाली टिप्पणी पर भी ताना मारा और बताया कि उन्होंने 2018 में (अपने चौकीदार चोर है टिप्पणी के लिए) सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed