{"_id":"5fd3f27670484332fb01b253","slug":"anurag-shrivastava-said-china-is-lying-on-issue-of-commemorative-stamp-on-the-occasion-of-70th-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"70वीं वर्षगांठ के मौके पर स्मारक डाक टिकट जारी करने पर भी झूठ बोल रहा चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
70वीं वर्षगांठ के मौके पर स्मारक डाक टिकट जारी करने पर भी झूठ बोल रहा चीन
Sat, 12 Dec 2020 03:58 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 12 Dec 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
अनुराग श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
भारत और चीन के कूटनीतिक संबंधों 70वीं वर्षगांठ के मौके पर स्मारक डाक टिकट जारी करने को लेकर चीन के बयान को सरासर गलत बताते हुए अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, चीन झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच पिछले साल इस डाक टिकट को जारी करने पर सहमति बनी थी। लेकिन उसके बाद से चीन की ओर से इस पर कभी कोई चर्चा नहीं की गई कि डाक टिकट कब जारी किया जाए। वहीं चीन ने बयान दिया था कि भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के कारण डाक टिकट जारी करने के कार्यक्रम को रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने कहा, इस बाबत चीन की ओर से किया गया ट्वीट तथ्यहीन है। 70वीं वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ अभी तक नहीं हुआ है, इसलिए इसके दायरे में संयुक्त गतिविधियों के साथ आगे बढ़ने का मुद्दा ही नहीं उठता।
विज्ञापन