फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   antyodaya to have full amenties for passengers

अब सुविधाओं से लैस होगी आम लोगों की ट्रेन  

Tue, 31 Jan 2017 08:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
antyodaya to have full amenties for passengers
भारतीय रेल - फोटो : PTI

अब आम लोगों की ट्रेन भी कई सुविधाओं से होगी लैस। इतना ही नहीं इस ट्रेन की रफ्तार भी राजधानी जैसी होगी। दरअसल, रेल मंत्रालय ने आम लोगों की अनारक्षित श्रेणी वाली अंत्योदय ट्रेन को ट्रैक पर उतारने का निर्णय ले लिया है।

विज्ञापन


इस ट्रेन का एक सेट तैयार भी कर लिया गया है। उम्मीद है कि इसे  अगले सप्ताह हरी झंडी दे दी जाएगी। हालांकि इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।कभी बिजली, पानी, पंखे के  अभाव से जूझते और मोबाईल चार्ज करने को पूरी ट्रेन में भटकते हुए सफर करने को मजबूर यात्रियों को अब इस परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने सभी जरुरी सुविधाओं से युक्त अंत्योदय एक्सप्रेस को तैयार कर लिया है। अंत्योदय ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित है जिसे गर्मी के दिनों के लिए पंखों से लैस किया गया है। इस ट्रेन में रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगी  है। 22 कोच वाली अंत्योदय के हर डिब्बे में पानी के लिए एक्वा गार्ड लगे है। मुफ्त में यात्रियों को पीने के लिए इससे शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएचबी कोच वाली यह ट्रेन अगर दुर्घटनाग्रस्त होती है तो इसमें यात्रियों को कम क्षति पहुंचती है। यह ट्रेन 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। एक कोच में 100 यात्रियों के बैठने और 200 यात्रियों के खड़े होने की जगह होगी। हर कोच में 20 मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed