फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antivirul drug by Cipla Cipremi will be used in treatment of Coronavirus patients

फैबिफ्लू और कोविफोर के साथ सिप्ला की सिप्रेमी दवा का भी होगा कोरोना के इलाज में इस्तेमाल

Mon, 22 Jun 2020 07:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 22 Jun 2020 07:52 PM IST
सार

  • सरकार और खुले बाजार के माध्यम से इस दवाई की आपूर्ति करेगी सिप्ला
  • अमेरिकी दवा नियामक और भारतीय दवा महानियंत्रक से मिली अनुमति
  • ग्लेनमार्क की फैबिफ्लू और हेटेरो की कोविफोर दवा को मिली है मंजूरी

विज्ञापन
Antivirul drug by Cipla Cipremi will be used in treatment of Coronavirus patients
सिप्ला की दवा सिप्रेमी - फोटो : twitter.com/Cipla_Global

विस्तार

देश में कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए ग्लेनमार्क की फैबिफ्लू और हेटेरो की कोविफोर दवा के साथ सिप्ला की एक नई एंटीवायरल दवा का नाम भी शामिल हो गया है। भारत की प्रमुख फार्मा कंपनी सिप्ला लिमिटेड ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए आपात इस्तेमाल के लिए एंटीवायरल दवा रेमडेसिविर के जेनरिक संस्करण को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी इस नई दवा को सिप्रेमी ( Cipremi ) ब्रांडनेम के साथ पेश करेगी। 

विज्ञापन


सिप्ला की इस दवा को अमेरिका की दवा नियामक यूएसएफडीए ने कोविड-19 मरीजों को आपात स्थिति में देने की स्वीकृति दे दी है। यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए गिलियड साइंसेज को रेमडेसिविर के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आपातकालीन उपयोग अनुमोदन दिया है। सिप्ला ने कहा है कि उसे भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से इस दवा के आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


गिलियड साइंसेज ने मई में सिप्ला के साथ रेमडेसिविर के विनिर्माण और विपणन के लिए एक गैर-विशेष लाइसेंस समझौता किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'जोखिम प्रबंधन योजना के तहत सिप्ला दवा के इस्तेमाल का प्रशिक्षण देगी और मरीज की सहमति के दस्तावेजों की जांच करेगी। विपणन के बाद पूरी निगरानी रखने के साथ ही भारतीय मरीजों पर चौथे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण भी करेगी।' बता दें कि रेमडेसिविर एक मात्र दवा है, जिसे यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दवा की पेशकश पर सिप्ला लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वैश्विक सीईओ उमंग वोहरा ने कहा, 'सिप्ला गिलियड के साथ भारत में मरीजों के उपचार के लिए मजबूत साझेदारी की सराहना करती है। हमने कोविड-19 महामारी से प्रभावित लाखों लोगों की जान बचाने के लिए सभी संभावित तरीकों की तलाश में काफी निवेश किया है और यह पेशकश उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।' कंपनी ने कहा कि इस दवा की आपूर्ति सरकार और खुले बाजार के जरिए की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed