फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antilia case update : demands Sachin Vaze s narco test sanjay raut NIA Devendra Fadnavis bjp samana mansukh hiren shivsena

वाजे की गिरफ्तारी पर बढ़ी सियासी हलचल : राउत ने फडणवीस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ये सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं

Sun, 14 Mar 2021 12:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Antilia case update : demands Sachin Vaze s narco test  sanjay raut  NIA Devendra Fadnavis bjp samana mansukh hiren shivsena
संजय राउत, सचिन वाजे और देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को मिली विस्फोटकों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सजिन वाजे की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। इसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि इन सभी मामलों की गुप्त जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास सबसे पहले पहुंच रही है, जो सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है। 

विज्ञापन


सामना में लिखा है कि अंबानी परिवार के घर के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी रहती है, उस गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की तुरंत संदेहास्पद मौत हो जाती है, विधानसभा में उस पर चार दिन हंगामा होता है। ये सभी रहस्यमय मामले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा रहे हैं। इन सभी मामलों की गुप्त जानकारी विरोधी नेता फडणवीस के पास सबसे पहले पहुंचती रही। सरकार के लिए ये शुभ संकेत नहीं है। राउत ने कहा कि इस मामले की जांच एनआईए को तब सौंपी गई जब भाजपा ने विधानसभा में इस मामले  को उठाया था। केंद्र सरकार ने इसकी जांच एजेंसी को क्यों सौंपी क्योंकि यह भाजपा के लिए संभव था। भाजपा केंद्र में है। यह महाराष्ट्र जैसे राज्यों पर दबाव बनाने का पैंतरा है।
विज्ञापन


अंबानी का महत्व
सामना में लिखा है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार की जान देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? ये देशवासियों को पिछले 15 दिनों में नए ढंग से समझ में आ गया, यह अच्छा ही हुआ। एक दिन सुबह-सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी अंबानी के आलीशान निवास स्थान के परिसर में खड़ी होती है। इस गाड़ी पर संदेह होने पर पुलिस वहां पहुंचती है। इस गाड़ी से जिलेटिन की 21 छड़ें मिलती हैं। उसके बाद एक आतंकवादी संगठन का धमकी भरा संदेश मिलता है। इस पर कहा गया कि यह अंबानी परिवार को मारने की साजिश है। अगर यह साजिश है, तो किसने की और अंबानी परिवार को मारने की साजिश ‘जैश-उल-हिंद’ क्यों रचेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


राउत बोले, मुंबई पुलिस का मनोबल तोड़ा जा रहा
संजय राउत ने कहा, हम एनआई का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी पुलिस भी इस मामले की जांच कर सकती है। मुंबई पुलिस और एटीएस सक्षम हैं, लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसियां बार-बार राज्य में आकर मुंबई पुलिस का मनोबल गिराती हैं। यह राज्य को अस्थिर करने, मुंबई पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाती हैं।

राउत बोले, ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी हैं वाजे
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मेरा मानना है कि सचिन वाजे एक बेहद ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी हैं। उन्हें मनसुख हिरने की संदिग्ध मौत और एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मामले में गिरफ्तार किया गया है। राउत ने कहा कि इन मामलों की जांच करना मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी है। किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं थी।

भाजपा ने की नार्को टेस्ट कराने की मांग

महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। राम कदम ट्वीट किया, ''आखिरकार सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार कर ही लिया।क्या अब सचिन वाजे को बचाने का कुकर्म करने वाली शिवसेना नेतृत्व सरकार देश से माफी मांगते हुए सचिन वाजे का नार्को टेस्ट करेगी? उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी?''

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed