{"_id":"6109aedb0f77232fed337543","slug":"antilia-case-45-lakhs-were-given-for-the-murder-of-mansukh-hiren","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीलिया केस : मनसुख हिरेन की हत्या के लिए दिए गए थे 45 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एंटीलिया केस : मनसुख हिरेन की हत्या के लिए दिए गए थे 45 लाख
Wed, 04 Aug 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:32 AM IST
सार
- अदालत ने एनआईए को 9 जून को शपथ पत्र दाखिल करने के लिए दिया था दो महीने का समय
- आरोपपत्र दाखिल करने के लिए मांगा और 30 दिनों का समय
विज्ञापन
एंटीलिया केस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटीलिया मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक नया खुलासा किया है। एनआईए ने मंगलवार को विशेष अदालत को बताया कि ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के लिए एक आरोपी ने 45 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने इसके साथ ही अदालत से इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए और 30 दिनों का समय मांगा। दरअसल, बीते 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी मिलने के बाद हिरेन ने दावा किया था कि वह कार पहले उसके पास थी। लेकिन इसके बाद 5 मार्च को उसकी लाश बरामद की गई।
विज्ञापन
इससे पहले विशेष अदालत ने एनआईए को 9 जून को शपथ पत्र दाखिल करने के लिए दो महीने का समय दिया था। एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि इस मामले में फंडिंग किसने की थी, वह पता लगाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
एनआईए ने अदालत को यह भी बताया कि 150 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। एक टीम ने जांच के तहत दिल्ली जाकर भी बयान दर्ज किया। इस मामले में अब तक पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा और सचिन वाझे को गिरफ्तार किया गया है।