फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti Terrorism Squad arrested two members of SIMI who were absconding since a long time

एटीएस ने सिमी के दो सदस्यों को दिल्ली और मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2019 10:23 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Dec 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Anti Terrorism Squad arrested two members of SIMI who were absconding since a long time
दिल्ली से गिरफ्तार इलियास अकरम - फोटो : ANI

आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने सिमी (प्रतिबंधित संगठन) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लंबे समय से फरार थे। इनमें से एक को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से और दूसरे को दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एजाज अकरम और इलियास अकरम को दिल्ली से शाहीन बाग, ओखला से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

महाराष्ट्र पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में 40 वर्ष के एक व्यक्ति को शुक्रवार को मध्यप्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गया। मुंबई एटीएस को इस व्यक्ति की पिछले 13 वर्षों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश एटीएस के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई एटीएस मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के जाकिर हुसैन मार्ग निवासी एजाज अकरम को ट्रांजिट रिमांड पर शुक्रवार को मुंबई ले गई। वह गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत आरोपी है और इस मामले में उस पर मुंबई में मामला दर्ज है।


उन्होंने कहा कि मुंबई एटीएस को गुरुवार को बुरहानपुर की एक अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड मिली थी। इंदौर एटीएस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया, एजाज अकरम को 16 दिसंबर को मुंबई में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। वह मोहम्मद अकरम का बेटा है और पहले मुंबई में रहता था। मध्य प्रदेश पुलिस के एटीएस ने अकरम को बुरहानपुर शहर के पाला बाजार इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed