{"_id":"62bb366cb1286d2842736282","slug":"anti-tank-guided-missilesuccessfully-test-fired-from-mbt-arjun-tank-in-ahmednagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATGM: डीआरडीओ और भारतीय सेना ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ATGM: डीआरडीओ और भारतीय सेना ने एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया, देखें वीडियो
Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
सार
महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अर्जुन युद्धक टैंक से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
एंटी टैंक गाइडेट मिसाइल का सफल परीक्षण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि डीआरडीओ और भारतीय सेना ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में केके रेंज में स्वदेश निर्मित टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल) का सफल परीक्षण किया। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अर्जुन युद्धक टैंक से टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल (एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
लोअर रेज पर टारगेट हासिल करना चुनौतीपूर्ण है जिसे टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। बयान में उल्लेख किया गया है कि परीक्षण के साथ टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल की न्यूनतम से अधिकतम सीमा तक लक्ष्यों को शामिल करने की क्षमता स्थापित की गई है। इससे पहले परीक्षण अधिकतम रेंज के लिए सफल रहे हैं।
बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी है।
विज्ञापन
परीक्षण में एटीजीएम ने सटीकता के साथ बुल्स आई पर प्रहार किया और न्यूनतम सीमाओं पर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हरा दिया। टेलीमेट्री सिस्टम ने मिसाइल के संतोषजनक उड़ान प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया।#WATCH | Laser-Guided Anti Tank Guided Missile (ATGM) successfully test-fired from MBT Arjun Tank in Ahmednagar, Maharashtra today. The ATGM hit the bull's-eye with textbook precision: DRDO pic.twitter.com/mf7VxMnSyp
— ANI (@ANI) June 28, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर रेज पर टारगेट हासिल करना चुनौतीपूर्ण है जिसे टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है। बयान में उल्लेख किया गया है कि परीक्षण के साथ टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल की न्यूनतम से अधिकतम सीमा तक लक्ष्यों को शामिल करने की क्षमता स्थापित की गई है। इससे पहले परीक्षण अधिकतम रेंज के लिए सफल रहे हैं।
Indigenously-developed Laser-Guided Anti-Tank Guided Missile (ATGM) was successfully test-fired from Main Battle Tank (MBT) Arjun by @DRDO_India & @adgpi at KK Ranges with support of Armoured Corps Centre & School (ACC&S) Ahmednagar today.@SpokespersonMoD pic.twitter.com/Je3hS1Eqd5
— PRO Nagpur, Ministry of Defence (@PRODefNgp) June 28, 2022
बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी है।