फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-smoking helpline number will be on cigarette packets

सिगरेट के पैकेट पर होगा धूम्रपान विरोधी हेल्पलाइन नंबर

Mon, 04 Dec 2017 12:23 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Mon, 04 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Anti-smoking helpline number will be on cigarette packets
सिगरेट
केंद्र सरकार तंबाकू के पैकेट पर प्रकाशित होने वाली तस्वीर, संदेश वाली वैधानिक चेतावनी को ज्यादा प्रभावी बनाने पर काम कर रही है। साथ ही पैकेट पर टोल फ्री तंबाकू विरोध हेल्पलाइन नंबर भी प्रकाशित करने पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय तंबाकू निवारण क्विटलाइन-1800-227787 तंबाकू इस्तेमाल करने वाले लोगों की मदद करने वाला टोल फ्री नंबर है। यह तंबाकू छोड़ने के लिए दिशा-निर्देश और सहायता मुफ्त में देता है। इससे पहले सितंबर, 2015 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी तंबाकू उत्पाद के पैकेज के 85 फीसदी हिस्से पर सेहत चेतावनी प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया था। इसकी समय सीमा एक अप्रैल, 2016 तक की गई थी।
विज्ञापन


पढ़ें- ई सिगरेट से होने वाले इस नुकसान को जानकर चौंक जाएंगे आप!
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तस्वीर और लिखित संदेश को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि लोग चेतावनी को आसानी से समझ सकें। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय नई तस्वीर और संदेश से लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करेगा और उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की जाएगी। इसका लक्ष्य यह जानना है कि इन चेतावनी का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ता है। लोगों से राय भी ली जाएगी।  

जून में प्रकाशित वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वे के मुताबिक पिछले सात साल में तंबाकू का इस्तेमाल छह फीसदी कम हुआ है। 2009-10 में 34.6 फीसदी लोग तंबाकू प्रयोग करते थे। 2016-17 में यह गिरकर 28.6 प्रतिशत हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में तंबाकू का सेवन करने वाले 81 लाख लोग कम हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed