{"_id":"a130ecbde7e66eed358bc7fa4a094ba2","slug":"some-e-cigarette-flavors-may-have-toxic-effects-on-lung-cells-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई सिगरेट से होने वाले इस नुकसान को जानकर चौंक जाएंगे आप!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ई सिगरेट से होने वाले इस नुकसान को जानकर चौंक जाएंगे आप!
एजेंसी
Updated Wed, 20 May 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
ई सिगरेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच इसके दुष्प्रभावों को जानना भी जरूरी है। ई सिगरेट का प्रयोग फेफड़ों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलीना के शोध में कहा गया है कि ई सिगरेट फेफड़े के ऊतकों की कोशिका कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अध्ययन की प्रमुख लेखिका टेंपरेंस रॉवेल का कहना है कि ई सिगरेट के विभिन्न रसायनिक घटकों के फेफड़ों के ऊतकों पर दुष्प्रभाव के बारे में अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारे शोध में 13 अलग-अलग स्वाद वाले ई सिगरेट में से 5 में व्यवहार्यता और विषाक्तता के स्तर पर फेफड़ों की कोशिकाओं प्रतिकूल प्रभाव वाला पाया गया। यह शोध कोलाराडो में आयोजित 2015 अमेरिकन थोरासिस सोसाइटी इंटरनेशनल कांफ्रेंस में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन