{"_id":"56eddad84f1c1b0f678b5000","slug":"anti-national-elements-present-in-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में राष्ट्रीयता को कमजोर करने वाले तत्व : भैयाजी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जेएनयू में राष्ट्रीयता को कमजोर करने वाले तत्व : भैयाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, अागरा
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:33 AM IST
सार
- सरकार्यवाह ने वामपंथियों पर साधा निशाना
- मोदी सरकार में विदेश में रहने वालों का बढ़ा विश्वास
विज्ञापन
भैयाजी
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने जेएनयू प्रकरण में वामपंथियों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि जेएनयू में ऐसे तत्व छात्रों में राष्ट्रीयता को कमजोर करने का काम रहे हैं। वहां इस तरह के वातावरण बनाने के लिए साम्यवादियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
वहीं, सरकार्यवाह ने केंद्र की वर्तमान सरकार को देशहित वाली सरकार करार दिया। सेवा भारती के कार्यक्रम में शिरकत करने आए संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने शनिवार को कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं से विदेशों में रहने वाले भारतीयों में आत्मविश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
वे गर्व महसूस करते हैं कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश की समस्याओं को समझते हैं। सामान्य नागरिक भी कुछ अच्छे की उम्मीद कर रहा है। हाल के वर्षों की ये बड़ी उपलब्धि है। भैयाजी जोशी ने आरक्षण को जरूरी बताया। उनका कहना है कि जब तक आवश्यक हो, तभी तक आरक्षण मिले।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने समलैंगिकता पर स्पष्ट कहा कि यह बेहद व्यक्तिगत मामला है। सामाजिक नैतिकता का पतन है। सभी बातें कानून के हिसाब से नहीं होतीं। समाज में यह स्वीकार्य नहीं है। सरकार्यवाह ने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से समाज में भय और गलतफहमी का वातावरण बनाने के लिए संघ पर अनर्गल आरोप लगाए जाते हैं।