फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-India forces want to weaken economic position says Rajnath Singh

अर्थव्यवस्था कमजोर करना चाहती हैं भारत विरोधी ताकतें : राजनाथ

Tue, 10 Oct 2017 12:54 AM IST
एजेंसी, अराक्कोनम
एजेंसी, अराक्कोनम Updated Tue, 10 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
 Anti-India forces want to weaken  economic position says Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत-विरोधी ताकतें अर्थव्यवस्था में हो रही बढ़ोत्तरी को पचा नहीं पा रही हैं। ये ताकतें देश की अर्थव्यवस्था तथा सामरिक स्थिति को कमजोर करना चाहती हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ रही अर्थव्यस्था के रूप में उभर रहा है। इसे दुनिया की 10 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुमार किया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की पासिंग आउट परेड के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया अब यह मानने लगी है कि 2030 तक भारत दुनिया के शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शुमार होगा। 
विज्ञापन


लेकिन भारत-विरोधी ताकतों को यह पसंद नहीं आता है। ये ताकतें ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों पर हमला करना चाहती हैं जहां देश की अर्थव्यवस्था और सामरिक स्थिति कमजोर होती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई देशों में आतंकवाद बड़ा खतरा है। प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक मंच पर उठाया है। वे ज्यादातर देशों को इस मसले पर एकजुट करने में सफम रहे हैं। कई आतंकवादी संगठनों ने भारत पर अपनी नजरें गड़ाई हैं। अमेरिका में हुए 09/11 हमले और मुंबई में हुए 26/11 हमलों का प्रभाव लंबे वक्त तक दिखेगा।

पाक पहले गोलीबारी करे तो दें मुंहतोड़ जवाब

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने सीमा पर तैनात सैनिकों को पाकिस्तान पर पहले गोली नहीं चलाने के लिए कहा है लेकिन यदि पाक पहले गोलीबारी करता है उसे अनगिनत गोलियों से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है। 


राजनाथ ने रविवार को कहा कि पड़ोसी देश भारत में आतंकवादी भेज रहा है और भारतीय सैनिक हर रोज उनमें से कम से कम पांच-छह को मार रहे हैं। डोकलाम मसले पर राजनाथ ने कहा कि भारत कमजोर नहीं, मजबूत देश है जो चीन के साथ इस मुद्दे को हल करने की स्थिति में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed