साक्षी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले ने उठाया एक और कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक पर आपत्तिजनक कमेंट करने वाले आरोपी ने अपना फेसबुक अकाउंट खुद ही ब्लॉक कर दिया। मंगलवार को साइबर सेल जांच में जुटी। लेकिन आरोपी का रिकॉर्ड खंगालने के दौरान कामयाबी नहीं मिली। साइबर सेल के अधिकारी अब दूसरे उपायों पर काम कर रहे हैं।
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को लेकर फेसबुक पर मेरठ निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट लिखी थी।
जिसमें आरोपी युवक ने अपने को समाजवादी पार्टी का सोशल वर्कर बताते हुए हिंदू धर्म के नाम पर भी टिप्पणी की थी। अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को भी इससे जोड़ा था।
आपत्तिजनक पोस्ट के भी प्रिंट सौंपे
स्वदेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा ने सोमवार को एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को शिकायती पत्र सौंपने के साथ फेसबुक पेज के उन आपत्तिजनक पोस्ट के भी प्रिंट सौंपे थे।
जिसके बाद एसएसपी ने साइबर सेल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह का कहना है आरोपी युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट हटाते हुए उसे बंद कर दिया है। इस मामले में शिकायतकर्ता से भी मदद मांगी जा रही है। हम मैन्युअल और टेक्निकल सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं। जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है।