फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another incident in Odisha, They broke the body at the hip and hang it on bamboo

पहले महिला के शव को कमर से तोड़ा फिर बांस पर लटकाकर ले गए अस्पताल

Fri, 26 Aug 2016 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Aug 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
Another incident in Odisha, They broke the body at the hip and hang it on bamboo
शव को बांस पर टांगकर ले जाते कर्मचारी - फोटो : indianexpress

ओडिशा से लगातार दूसरे दिन भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिसमें स्थानीय शासन और प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। बुधवार को कालाहांडी में

विज्ञापन

पैसे की कमी और अस्पताल प्रशासन की ओर से उपर्युक्त सुविधा उपलब्ध नहीं कराए जाने की वजह से जहां एक पति ने अपनी पत्नी की लाश कंधो पर उठाकर करीब 12 किमी तक का सफर
विज्ञापन

पैदल तय किया वहीं उसके अगले ही दिन बालासोर में एक औरत की लाश को बांस पर लटकाकर ले जाते अस्पताल कर्मचारियों की भी तस्वीर सामने आई।

यह घटना ओडिशा के बालासोर में स्थित सोरो रेलवे स्टेशन की है जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से 80 वर्षीय विधवा सालामनी बेहेरा की मौत हो गई थी। यह घटना बुधवार सुबह की है,
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद उनकी लाश को सोरो कम्यूनिटी सेंटर ले जाया गया।

इस घटना की सूचना मिलने के करीब 12 घंटे बाद जीआरपी लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पहुंची लेकिन वहां वहां भी एम्बूलेंस की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसकी वजह से कम्यूनिटी सेंटर के कर्मचारियों ने वृद्धा के लाश की हड्डियों को पहले तो कमर से तोड़ दिया फिर उसे कपड़े में लपेटा और बांस पर टांगकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए।

नहीं मिला एम्बुलेंस

Another incident in Odisha, They broke the body at the hip and hang it on bamboo
शव

घटना के बारे में सोरो स्टेशन के जीआरपी सब-इंस्पेक्टर प्रताप रूद्र मिश्रा ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल ले जाना था जो कि कम्यूनिटी सेंटर से करीब 30 किमी दूर है।  

इसके लिए उन्होंने एक आटो ड्राइवर को बुलाया लेकिन उसने बतौर किराया 3,500 की मांग की और हमें केवल 1000 रुपये खर्च करने का अधिकार है। उचित व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण
सोरो कम्यूनिटी सेंटर के कर्मचारियों से मदद मांगी गई। प्रताप के मुताबिक कर्मचारियों ने महिला के शव को पहले तो कमर से तोड़ दिया उसके बाद उसे एक कपड़े में लपेट कर बांस पर टांगा और फिर दो किमी दूर स्थित रेलवे स्टेशन तक लेकर गए।

वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की जानकारी जब महिला के बेटे रबिन्द्र बारिक जो हुई तो उन्होंने इसका विश्वास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'वे थोड़ा और मानवीय हो सकते थे। मैं पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सोच रहा हूं। लेकिन हमारी सुनेगा कौन?'

Another incident in Odisha, They broke the body at the hip and hang it on bamboo
body - फोटो : ANI

गौरतलब है कि बुधवार को भी एक ऐसी ही अमानवीय तस्वीर सामने आई थी जिसमें कालाहांडी के जिला मुख्यालय अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण एक आदिवासी पति को
अपनी पत्नी की लाश को कंधो पर उठाकर करीब 12 किमी तक ढ़ोना पड़ा।

इस दौरान 12 साल की उसकी लड़की भी उसके साथ थी। पत्नी की लाश को अपने कंधों पर उठाए 42 वर्षीय दाना माझी और उनकी बेटी अपने आंखों के आंसू चाहकर भी नहीं रोक पा रहे थे। माझी की पत्नी अमांग दी की टीबी के कारण मंगलवार की रात मौत हो गई थी। 

यह मामला सामने आने के बाद गुरुवार को कालाहांडी से जिला प्रशासन ने जांच के आदेश भी दिए, और शाम तक जांच रिपोर्ट भी सौंप दी गई। इस रिपोर्ट में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पहलू है, वो ये है कि इस तरह की संवेदनहीनता के बाद भी अस्पताल प्रशासन को क्लीन चिट दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed