फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   another farmer committed suicide in CM shivraj singh chouhan Madhya pradesh

MP: होशंगाबाद में एक और किसान ने की आत्महत्या, कर्जदार का था दबाव

Thu, 15 Jun 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 15 Jun 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
 another farmer committed suicide in CM shivraj singh chouhan Madhya pradesh

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 72 घंटे पहले दिए गए कर्ज माफ करने के आश्वासन के बावजूद किसानों द्वारा खुदकुशी करने का सिलसिला जारी है। लगातार सात दिनों में सात किसान अपने जान दे चुके हैं। दरअसल, आंदोलन की आग में झुलसे मध्य प्रदेश में किसानों का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


अब मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक किसान ने कर्ज के बोझ की वजह से आत्महत्या कर ली है। राजधानी भोपाल से 60 किलोमीटर दूर होशंगाबाद जिले के छपलासर गांव में किसान नर्मदा प्रसाद ने कर्जदार के दबाव के चलते ये कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्जदार रोज किसान नर्मदा पर पैसों के लिए दबाव बनाया करता था। इतना ही नहीं वे उसका सामान भी उठा कर ले जाते थे। कर्जदारों के घर पर रोज आने से किसान इस कदर आहत हुआ कि उसने खुद को खत्म करना ही बेहतर समझा। 
विज्ञापन


बता दें कि मंदसौर से उठी आग को सीएम शिवराज ने अनशन करके शांत किया था। उन्होंने वादा किया था कि वे अपने किसान भाईयों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने देंगे। अब ऐसे में एक और किसान की मौत से विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इससे पहले भी होशंगाबाद के सिवनी मालवा के रहने वाले 68 वर्षीय किसान माखन लाल दिगोलिया ने भी कर्ज से परेशान होकर के पेड़ से लटक कर के खुदकुशी कर ली थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed