{"_id":"59227e554f1c1b4d6a536755","slug":"another-defamation-case-against-kejriwal-by-arun-jaitely","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल पर जेटली ने किया एक और मानहानि का केस, 10 करोड़ का मांगा मुआवजा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केजरीवाल पर जेटली ने किया एक और मानहानि का केस, 10 करोड़ का मांगा मुआवजा
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 22 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट में मानहानि केस में सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील रामजेठमलानी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद अरुण जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ एक और मानहानि का केस किया है। इस मानहानि के मामले में जेटली ने 10 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
बुधवार को जिरह के दौरान केजरीवाल के पक्ष की तरफ से जेटली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थी। इस दौरान एक आपत्तिजनक शब्द को लेकर दोनों पक्षों में गरमागरम बहस भी हो गई थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कोर्ट में हुई इस तरह की हरकत पर कहा था कि जिरह कानून के दायरे में होनी चाहिए। इस प्रकार की टिप्पणियों से मानहानि करने वाले व्यक्ति को और अधिक अपमान का सामना करना पड़ता है। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसी टिप्पणियां दुष्कर्म के मामले में होने लगीं तो पीड़िता का तो बार-बार अदालत में ही बलात्कार होगा।
विज्ञापन