फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another Congress legislator resigned in Odisha

ओडिशा में कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दिया

Fri, 18 Jan 2019 06:09 PM IST
अमित मंडल भुवनेश्वर
भुवनेश्वर Published by: अमित मंडल Updated Fri, 18 Jan 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Another Congress legislator resigned in Odisha
Jogesh Kumar Singh

ओडिशा में कांग्रेस के निलंबित विधायक जोगेश सिंह ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देने का एलान किया है। सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों और जनता के बीच पार्टी की छवि खराब करने के आरोप में बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया था। सुंदरगढ़ से विधायक सिंह का इस्तीफा पार्टी के एक और विधायक नाबा किशोर दास के इस्तीफे के दो दिन बाद आया है। दो विधायकों के इस्तीफे को विपक्षी कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है। दो बार विधायक रहे चुके सिंह ने खुद को निलंबित किये जाने की वजहों पर सवाल उठाते हुए अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी का 25 जनवरी को ओडिशा के दौरे पर जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने अपने इस्तीफे की एक प्रति ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कांग्रेस महासचिव और ओडिशा प्रभारी जितेंद्र सिंह और सचिव मस्तान वली को भी भेजी है। राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा, मैंने नैतिक आधार पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लिखा, "मैं खुद को पार्टी से निलंबित किये जाने की वजहों से संतुष्ट नहीं हूं। मैं बिना कारण बताओ नोटिस दिये और स्पष्टीकरण मांगे बगैर पार्टी से निलंबित करने के कांग्रेस की अनुशासन समिति के फैसले से पूरी तरह स्तब्ध हूं।" 
विज्ञापन


सिंह ने कहा, "मैं ओडिशा के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने वाला पहला व्यक्ति नहीं हूं। संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान भी केंद्रीय मंत्रियों ने कई बार उनकी तारीफ की थी, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के संयोजक अनंत सेठी ने कहा कि उन्हें सिंह के इस्तीफे की जानकारी नहीं है। हालांकि इससे कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed