फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another case of alleged assault by police from thoothukudi jail in Tamilnadu victim got bail

तमिलनाडु: एक और शख्स के साथ उत्पीड़न का मामला, छह दिन गैर-कानूनी तरीके से जेल में रखा

Mon, 31 Aug 2020 08:26 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुतुकुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुतुकुड़ी Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 31 Aug 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
Another case of alleged assault by police from thoothukudi jail in Tamilnadu victim got bail
तमिलनाडु में एक शख्स की गैरकानूनी तरीके से मारपीट - फोटो : ANI

तमिलनाडु के तुतुकुड़ी जेल मे पिता और बेटे की हिरासत में हुई मौत को मुश्किल से कुछ महीने हुए होंगे कि उसी जेल से एक और मारपीट का मामला सामने आया है। सठनकुलम क्षेत्र के टाइक्का गली में रहने वाले मार्टिन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन



23 अगस्त को मार्टिन को इंस्पेक्टर जेवियर और एसिस्टेंट इंस्पेक्टर राजा ने उसे कथित तौर पर पीटा और पुलिस स्टेशन ले आए। मार्टिन को पुलिस उसी दिन तुतुकुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले गई क्योंकि मार्टिन को कई यातनाएं दी गई थीं, जिसके बाद उसे काफी चोटें आई थीं।
विज्ञापन


मार्टिन के मुताबिक उसे 24-28 अगस्त तक गैरकानूनी तरीके से पुलिस हिरासत में रखा गया। इसके बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां मार्टिन ने अपना बयान दर्ज कराया और उसके आधार पर उसकी जमानत को स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टिन ने बताया कि पिछले छह दिनों से मुझे गैरकानूनी तरीके से पुलिस स्टेशन में उत्पीड़ित किया गया। मार्टिन ने जमानत को लेकर कहा कि जब उसके वकील ने इसके खिलाफ मुकादमा लड़ा और उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तभी जमानत मिल पाई। मार्टिन ने दो और पुलिस वालों के नाम बताए जिन्होंने मार्टिन के साथ हिरासत के दौरान उत्पीड़न किया था।

मार्टिन के परिवार वालों ने मार्टिन को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखने और उसको यातना देने के लिए पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने तमिलनाडु सरकार से मांग की है कि वो पीड़ित और उसके परिवार को इसके लिए राहत दे।
 
इसी के दौरान तुतुकुड़ी जेल में हिरासत में हुई मौत के मामले को लेकर मद्रास हाई कोर्ट की मदुरई बेंच ने बताया कि सीबीआई ने सील्ड कवर में इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट दायर कर दी है। अब इस मामले पर सुनवाई सात सितंबर को होगी। जयराज और उसके बेटे जे बेनेकिस के साथ कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मारपीट की गई थी, जिसके बाद उन दोनों की मौत हो गई थी।


इन पिता और बेटे को 19 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, कोविलपत्ती के जेल में रखा था। कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में इन दोनों ने अपनी मोबाइल की दुकान खोली हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed