फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Another BJP MLA Dibachandra Hrangkhawal resigns in Tripura

Tripura: एक और भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, पार्टी ने कहा- आगामी चुनाव की संभावनाओं पर नहीं पड़ेगा असर

Wed, 28 Dec 2022 06:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 28 Dec 2022 06:11 PM IST
सार

दिबा चंद्र हरंगखावल ने कहा, आज, विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती मौजूद नहीं थे, इसलिए आज मैंने विधायक के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा के सचिव को सौंप दिया है। मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
Another BJP MLA Dibachandra Hrangkhawal resigns in Tripura
Diba chandra Hrangkhawal - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दिबा चंद्र हरंगखावल ने बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ वे सातवें विधायक बन गए हैं जिन्होंने इस साल राज्य में सत्ताधारी गठबंधन को छोड़ा है। 

विज्ञापन


धलाई के करमचेरा से आदिवासी विधायक हरंगखावल ने राज्य में विधानसभा चुनाव से महीनों पहले अपने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा, आज, विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती मौजूद नहीं थे, इसलिए आज मैंने विधायक के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा के सचिव को सौंप दिया है। मैंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। 
विज्ञापन


हरंगखावल राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 2018 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने कहा, मैंने अभी तक अपने कदम के बारे में फैसला नहीं किया, लेकिन मैं निश्चित रूप से राजनीति में रहूंगा, क्योंकि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरंगखावल के अलावा इस साल की शुरुआत में वरिष्ठ नेता आशीष कुमार साहा ने भी भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ भाजपा ने इस साल अपने चार विधायक खो दिए। साहा के अलावा विधायक सुदीप रॉय बर्मन और बुरबो मोहन त्रिपुरा ने भी इसी साल के शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। 

सूरमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक आशीष दास को उनके कथित कदाचार के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राज्य में भाजपा की सहयोगी इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के भी तीन विधायकों धनंजय त्रिपुरा, बृषकेतु देबबर्मा और मेवार कुमार जमातिया ने इस्तीफा दे दिया था। 

विधानसभा अध्यक्ष ने धनंजय त्रिपुरा और मेवार कुमार जमातिया के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था। हालांकि बृषकेतु की अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि हरंगखावल लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अपना काम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने दावा किया, इससे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 


राज्य की साठ सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 34 विधायक हैं, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी के पांच हैं। विपक्षी कांग्रेस के एक विधायक और माकपा के 15 विधायक हैं, जबकि पांच सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed