फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Announcement of the winners of Ignite Award the President will be rewarded on 17th November

डा. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट पुरस्कारों के विजेताओं का ऐलान, पूर्व राष्ट्रपति करेंगे पुरस्कृत

Mon, 15 Oct 2018 09:53 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
Announcement of the winners of Ignite Award the President will be rewarded on 17th November

पूर्व राष्ट्रपति एवं परमाणु वैज्ञानिक स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम के 87वें जन्मदिवस के मौके पर नेशनल इनोवेशन फांउडेशन ने कलाम इग्नाइट प्रतिस्पर्धा के विजेताओं का ऐलान किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के 90 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन


अहमदाबाद स्थित केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्राविधिकी मंत्रालय के स्वायतशासी प्रतिष्ठान के निदेशक विपिन कुमार ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उनके संस्थान की ओर से हर साल बच्चों के मौलिक तकनीकी विचारों की राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता - डा. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट का आयोजन किया जाता है। जिसके पुरस्कारों का ऐलान डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्म दिवस 15 अक्टूबर को किया जाता है। विज्ञप्ति के मुताबिक देश के 643 जिलों के 90  हजार प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 01 सितंबर 2017 से 31 अगस्त 2018 के बीच किया गया।
विज्ञापन


एनआईएफ के मुताबिक प्रतियोगिता के लिए 31 आइडियाज का चयन किया गया है। इसमें पहला स्थान स्थानीय सामग्री के जरिए बॉयोडीग्रेडेबल वॉटर बोतल, ऑक्सीजन मास्क वाली लाइफ जैकेट, मल्टीपर्पज ज्योमेट्रिक इंस्ट्रूमेंट, दिव्यांगों के लिए नेविगेशन सिस्टम, ऑटोमैटिक फंगस/एल्गी क्लीनिंग मशीन जैसे अविष्कार शामिल किए गए हैं। इस प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा तक और 17 वर्ष तक के छात्र ही शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट पुरस्कारों का वितरण आगामी 17 नवंबर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान करेंगे। इग्नाइट पुरस्कारों को हर साल एनआईएफ, सीबीएसई और हनी बी नेटवर्क के सहयोग से आयोजित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed