{"_id":"63c74486f571605a5d625ff8","slug":"announcement-of-election-date-possible-anytime-in-tripura-and-meghalaya-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election: त्रिपुरा, मेघालय में तैयारियां पूरी, चुनाव की तारीख का एलान कभी भी संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election: त्रिपुरा, मेघालय में तैयारियां पूरी, चुनाव की तारीख का एलान कभी भी संभव
Wed, 18 Jan 2023 06:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:29 AM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक आयोग ने तीनों राज्यों की 180 विधानसभा सीटों पर प्रशासनिक और जमीनी चुनावी तैयारियों का आकलन कर उन्हें अमली जामा पहना दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इस बार भी चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है। आयोग ने तीनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब कभी भी इन राज्यों की विधानसभा चुनाव के लिए आयोग तारीखों का एलान कर सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आयोग ने तीनों राज्यों की 180 विधानसभा सीटों पर प्रशासनिक और जमीनी चुनावी तैयारियों का आकलन कर उन्हें अमली जामा पहना दिया है। इनकी विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन