फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Annamalai takes veiled swipe at DMK over Udhayanidhi Stain rise as Deputy Chief Minister news in hindi

Tamil Nadu: 'सूरज कुछ विशेषाधिकार लोगों के लिए ही चमकता है', उदयनिधि के डिप्टी सीएम बनने पर भाजपा का तंज

Mon, 30 Sep 2024 01:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 30 Sep 2024 01:58 PM IST
सार

भाजपा ने बाद में एक मीम भी शेयर किया। उन्होंने द्रमुक पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस मीम में उदयनिधि समेत उन नेताओं की तस्वीरें थीं जो द्रमुक के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Annamalai takes veiled swipe at DMK over Udhayanidhi Stain rise as Deputy Chief Minister news in hindi
के. अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु का उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने द्रमुक पर निशाना साधते हुए तंज कसा। भाजपा नेता ने कहा कि सूरज कुछ विशेषाधिकार लोगों के लिए ही चमकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए द्रमुक पर हमला बोला। बता दें कि तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार का रविवार को कैबिनेट विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने मंत्रिमंडल में जहां कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। वहीं कई मंत्रियों की छुट्टी कर दी है। उन्होंने अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को डिप्टी सीएम के तौर पर नियुक्त किया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा, पिछले 40 दिनों से सूर्य विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए चमक रहा है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में ग्रहण लगा हुआ है। लोग अब समझ गए हैं कि "विदियल" शब्द का वास्तविक अर्थ क्या है? तमिल शब्द विद्यल का अर्थ है आरंभ। इस शब्द को 2021 विधानसभा चुनाव से पहले द्रमुक ने अपने अभियान का हिस्सा बनाया था।
विज्ञापन


भाजपा ने बाद में एक मीम भी शेयर किया। उन्होंने द्रमुक पर भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस मीम में उदयनिधि समेत उन नेताओं की तस्वीरें थीं जो द्रमुक के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed