फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare writes to Maharashtra CM Uddhav Thackeray against the decision to allow the sale of wine in supermarkets and walk in shops

महाराष्ट्र: सुपरमार्केट और दुकानों में शराब की बिक्री के खिलाफ अन्ना हजारे का पत्र, सरकार को दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

Sat, 05 Feb 2022 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 05 Feb 2022 05:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने बीते दिनों सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में शराब की बिक्री की मंजूरी दी है। इसके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आवाज उठाई है।
 

विज्ञापन
Anna Hazare writes to Maharashtra CM Uddhav Thackeray against the decision to allow the sale of wine in supermarkets and walk in shops
अन्ना हजारे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने राज्य सरकार के उस फैसले पर आपत्ति जताई जिसमें सुपरमार्केट और अन्य दुकानों में शराब की बिक्री को अनुमति दी गई है। अन्ना हजारे ने राज्य सरकार को इस फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को अन्ना हजारे ने इस फैसले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि महाराष्ट्र सरकार आर्थिक लाभ के लिए शराब की बिक्री को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा था कि लोगों को नशे के प्रति हतोत्साहित करना सरकार का कर्तव्य है लेकिन महाराष्ट्र सरकार केवल राजस्व कमाने के लिए नशे को बढ़ावा देने वाले निर्णय ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed