फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare will start hunger strike in Ralegan Siddhi on January 30

फैसले पर अडिग अन्ना, 30 जनवरी से रालेगणसिद्धि में करेंगे अनशन

Fri, 29 Jan 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 29 Jan 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
Anna Hazare will start hunger strike in Ralegan Siddhi on January 30
अन्ना हजारे - फोटो : Twitter

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे किसानों की मांगों के संदर्भ में 30 जनवरी से अनशन करने पर अडिग हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अपने गांव रालेगणसिद्धि में अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने स्थानों पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हों।

विज्ञापन


हजारे ने पहले भी किसानों की मांगों को लेकर अनशन करने का एलान किया था। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में शुरू किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। इससे पहले बीते 14 दिसंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की थी।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने कहा था कि जनवरी के अंत में वह अपने जीवन का आखिरी अनशन करेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश शुरू की थी। बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री गिरीश महाजन एक बार फिर रालेगणसिद्धि पहुंचे और उनसे अनशन न करने की अपील की। लेकिन अन्ना नहीं माने।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अ हजारे ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर कहा कि पिछले चार साल से किसानों की महत्वपूर्ण मांगों पर आंदोलन कर रहा हूं। कई बार देश के प्रधानमंत्री और कृषिमंत्री के साथ पत्राचार हुआ लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया। यह किसानों के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता है।

उनकी मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, कृषिमूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा या स्वायत्तता, कृषि उपज को लागत का 50 फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जाए। 29 मार्च 2018 को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इन मांगों को मानने के लिए उच्चाधिकार समिति गठित करने का लिखित आश्वासन दिया गया था।


अन्ना ने कहा कि किसानों के इन मुद्दों पर पांच बार पत्र व्यवहार किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसलिए मैने अपने जीवन की अंतिम भूख हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed