फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anna Hazare threatens stir against Arvind Kejriwal

अन्ना हजारे ने दी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आंदोलन की धमकी

Thu, 08 Sep 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Sep 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
Anna Hazare threatens stir against Arvind Kejriwal
अन्‍ना हजारे
कभी लोकपाल के मुद्दे पर एक-दूसरे के साथ आए अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के बीच इन दिनों दूरियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को अन्ना हजारे ने कभी अपने विश्वासपात्र रहे केजरीवाल के खिलाफआंदोलन छेड़ने की धमकी भी दे दी है।
विज्ञापन


अन्ना हजारे ने कहा है कि अगर मुझे आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए गलत और अनैतिक कार्यों से संबंधित ठोस सबूत मिलते हैं तो वो देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन


अपने गांव, रालेगण सिद्धि में संवाददाताओं से बात करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि मुझे केजरीवाल के चरित्र पर कोई संदेह नहीं है। लेकिन,राजनीतिक जीत हासिल करने के लिए उन्होंने जिन लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया हैं, उनकी हरकतों से केजरीवाल की छवि को नुकसान पहुंचा है। अगर केजरीवाल दोबारा से जनता से विश्वास का जीतना चाहते हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर राष्ट्र सेवा में जुटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप और अन्य पार्टीयों में नहीं रहा कोई अंतर'

Anna Hazare threatens stir against Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल
पंजाब में आम आदमी पार्टी के टिकट के लिए महिलाओं के साथ यौन शोषण की खबर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अन्ना हजारे ने कहा, 'आप पंजाब में चुनाव लड़ने जा रही है लेकिन मतदाता वोट देने से पहले इन सभी घटनाओं पर भी विचार करेगा।'

अन्ना हजारे ने कहा, 'यदि केजरीवाल ने अपनी पार्टी में अच्छे चरित्र के लोगों को शामिल किया होता तो उसे ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। आज की तारीख में आम आदमी पार्टी और किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में कोई अंतर नहीं रह पाएगा।'

हजारे ने कहा, 'मैं आशा करता हूं कि केजरीवाल के साथ कुछ अच्छा होगा क्योंकि उसका चरित्र अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed