फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anmol Bishnoi ordered Baba Siddique's murder to establish his crime network's dominance: Police

Baba Siddique Murder: 'अनमोल बिश्नोई ने अपने अपराध नेटवर्क...', बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस का दावा

Mon, 06 Jan 2025 06:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 06:30 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने अपने चार्जशीट में दावा किया है कि गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने अपने अपराध नेटवर्क को स्थापित करने के लिए बाबा सिद्दीकी की हत्या कराई है।

विज्ञापन
Anmol Bishnoi ordered Baba Siddique's murder to establish his crime network's dominance: Police
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी / गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस की तरफ से सोमवार को दाखिल चार्जशीट के अनुसार, भगोड़े गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने अपने संगठित अपराध सिंडिकेट के माध्यम से 'आतंक का माहौल बनाने' के लिए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का कथित तौर पर आदेश दिया था। बता दें कि, अपराध शाखा ने 4,590 पन्नों के आरोपपत्र में 29 आरोपियों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें 26 पहले से गिरफ्तार हैं और तीन वांछित व्यक्ति शामिल हैं, जिनमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भी शामिल है। वहीं दो अन्य वांछित व्यक्ति संदिग्ध सह-साजिशकर्ता मोहम्मद यासीन अख्तर और शुभम लोनकर हैं।
विज्ञापन


अपराध शाखा ने बताया क्यों लगाया गया मकोका?
इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्होंने सभी 29 आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं। अपराध शाखा ने मुंबई में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। पुलिस ने कहा कि अनमोल बिश्नोई ने अपने संगठित अपराध सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आतंक और वर्चस्व कायम करने की साजिश रची, जिसके कारण मकोका लगाया गया।
विज्ञापन


एक अलग गिरोह चला रहा था अनमोल बिश्नोई
पुलिस ने अब तक 88 लोगों के बयान दर्ज किए हैं और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी समेत कुल 180 गवाहों को सूचीबद्ध किया है और पांच आग्नेयास्त्र, छह मैगजीन और 35 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांचकर्ताओं ने पहले अदालत को बताया था कि अपराध में लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका स्थापित नहीं हुई है। वहीं एक रिमांड सुनवाई के दौरान, पुलिस ने अदालत को बताया था कि अनमोल बिश्नोई एक अलग गिरोह चला रहा था, जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में सक्रिय था। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया था कि अनमोल बिश्नोई एक गिरोह के नेता के रूप में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अक्तूबर 2024 को की गई बाबा सिद्दीकी की हत्या
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर, 2024 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए 26 आरोपियों में कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और उसके साथी शामिल हैं। पुलिस ने उन सभी के खिलाफ मकोका लगाने से पहले उन पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने नवंबर में कहा था कि उन्होंने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव भेजा था, जो बाबा सिद्दीकी की हत्या समेत कुछ हाई-प्रोफाइल अपराधों में वांछित था, जब अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें उनके देश में उसकी मौजूदगी के बारे में सूचित किया था।


इस मामले में भी वांछित हैं लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई
बता दें कि, मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना में लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई दोनों को वांछित आरोपी के रूप में नामित किया गया था। लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ अप्रैल में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed