फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ANKLAV MLA Amit Chawda will be the new Gujarat Congress State President

भरतसिंह सोलंकी को गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया, अमित चावड़ा संभालेंगे कमान

Tue, 27 Mar 2018 05:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Tue, 27 Mar 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
ANKLAV MLA Amit Chawda will be the new Gujarat Congress State President
अमित चावड़ा
गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चली रही अटकलों का दौर को विराम देते हुए कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अमित चावड़ा गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। चावड़ा भरतसिंह सोलंकी की जगह लेंगे। 
विज्ञापन

 


अमित चावड़ा पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के भतीजे हैं और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के चचेरे भाई हैं। 41 वर्षीय अमित चावड़ा गुजरात के अंकलाव विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। चावड़ा पिछले साल दिसंबर में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी हंसाकुवर्बा जनकसिंह राज को हराका विधायक निर्वाचित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित चावड़ा के दादा ईश्वरभाई चावड़ा आनंद लोकसभा क्षेत्र से कई सालों तक सांसद रह चुके हैं और जिले में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने का श्रेय उन्हें दिया जाता है।  


गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए कांग्रेस के 84वें अधिवेशन के बाद गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सोलंकी गुजरात से राज्यसभा के लिए पार्टी प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज थे। हालांकि उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था। 

भरत सिंह सोलंकी गुजरात में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के बेटे हैं और यूपीए सरकार में ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed